मोदक बनाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
NDTV
त्योहारों का सीजन आते ही घर में कुछ खास और झटपट बनने वाली मिठाइयों की तलाश शुरू हो जाती है, खासकर जब बात बप्पा के प्रिय मोदक की हो. वैसे तो, मोदक बनाने के नाम पर घंटू रसोई में पसीना बहाना पड़ता है, चाशनी की झंझट उठानी पड़ती है और गैस के आगे खड़े रहना भारी लगता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. @EatYammiecious ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बेहद आसान रेसिपी शेयर की है. इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें न तो गैस जलाने की जरूरत है और न ही किसी चाशनी या लंबी कुकिंग प्रक्रिया की. मात्र पांच मिनट में इसे तैयार किया जा सकता है.
ये देखिए वीडियो...
सामग्री:
- काजू (आधा कप टुकड़े वाले काजू भी चलेंगे)
- नारियल का बुरादा (आधा कप से थोड़ा कम)
- मिल्क पाउडर (1 कप दो भागों में बंटा हुआ)
- चीनी (1 से 2 टेबलस्पून)
- गुलाब सिरप (1/4 कप)
- हरी इलायची पाउडर (आधा टीस्पून)
- जायफल (एक चुटकी से भी कम)
- मलाई (1 टेबलस्पून ताजी दूध की)
- सजावट के लिए (पिस्ता के टुकड़े और सूखे गुलाब की पत्तियां)
बनाने की विधि:
- मिक्सी का जार लें और उसमें सबसे पहले आधा कप काजू, थोड़ा कम डेसिकेटेड कोकोनट, 1 से 2 टेबलस्पून चीनी और आधा कप मिल्क पाउडर डालकर दरदरा-बारीक पीस लें.
- ध्यान रहे कि मिक्सी को लगातार ना चलाकर रोक-रोक कर चलाएं ताकि काजू अपना तेल न छोड़ें.
- इस पिसे हुए मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
- अब इसी मिश्रण में बचा हुआ आधा कप मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर और चुटकी भर घिसा हुआ जायफल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके रोज सिरप डालें और हाथों से मसलते हुए गूंथना शुरू करें.
- सिरप डालने से मोदक को एक सुंदर गुलाबी रंग और भीनी खुशबू मिलेगी.
- अंत में, बाइंडिंग को परफेक्ट और चिकना बनाने के लिए इसमें सिर्फ एक टेबलस्पून ताजी दूध की मलाई मिलाएं.
- इसे अच्छी तरह मलते हुए एक नरम और शाइनी आटे या डो की तरह तैयार कर लें.
- इसमें अलग से घी, दूध या पानी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी.
- अब मोदक मोल्ड को थोड़ा सा चिकना करें.
- मोल्ड के अंदर पिस्ता के बारीक टुकड़े और सूखे गुलाब की पत्तियां रखें, फिर तैयार मिश्रण को दोनों तरफ से भरकर अच्छी तरह दबाएं.
- सांचे को खोलते ही आपका बेहद खूबसूरत, गुलाबी और स्वादिष्ट नो-कुक मोदक बनकर तैयार है.
- इसे तुरंत सर्व करें और तारीफें बटोरें.
इसे भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर 5 दिनों तक क्या भोग लगाएं? बप्पा को बेहद पसंद हैं ये 5 चीजें, नोट करें रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Instant Modak Recipe, Modak Banane Ki Vidhi, Easy Modak Recipe Hindi., Easy Modak Recipe For Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturathi