- एमपी में 103 सीटों पर पंचायत उपचुनाव हुए थे. जिसके नतीजों में कांटे की टक्कर दिख रही है.
- आगर मालवा जिले की ससुनेर नगर परिषद में भाजपा के प्रदीप सोनी ने जीत हासिल की है.
- 103 सीटों पर उपचुनावों के लिए 29 सितंबर के दिन वोटिंग हुई थी. जबकि आज नतीजे आए हैं.
मध्य प्रदेश में 103 पंचायत उपचुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. वहीं सुसनेर और राजनगर नगर परिषद में हुए उपचुनावों का रिजल्ट आ गया है. दोनों जगह भाजपा को जीत मिली है. यहां सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी. सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. इन सभी उपचुनावों के लिए 29 सितंबर के दिन वोटिंग हुई थी. सुसनेर और राजनगर में भाजपा कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया था. वहीं पंचायत चुनावों में भी दोनों दलों ने अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे थे. दोनों नगर परिषदों में भाजपा को जीत मिली है.
ससुनेर में भाजपा को मिली जीत
आगर मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है. भाजपा को प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 वोटों से चुनाव हराया है. बीजेपी के प्रदीप सोनी को 5 हजार 663 वोट मिले हैं, जबकि विष्णु पाटीदार को 4 हजार 703 वोट मिले, जबकि 149 वोट नोटा को मिले थे. इस तरह प्रदीप सोनी ने 960 वोटों से जीत हासिल की है. सुसनेर विधानसभा सीट पर 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली थी. ऐसे में यहां दोनों दलों ने पूरा जोर लगाया था. लेकिन नगर परिषद के चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है.
राजनगर में भी खिला कमल
राजनगर की सीलोन पंचायत में भी भाजपा समर्थित रामसखी पटेल को जीत मिली है. भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 453 वोटों से जीत हासिल हुई है. यहां कांटे का मुकाबला दिख रहा था. ऐसे में वोटिंग और मतगणना के दिन पुलिस बल तैनात किया गया था.
एमपी में पंचायत और निकाय उपचुनावों का रिजल्ट
- देवास जिला पंचायत वार्ड-14 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुनील अमानसिंह चौहान को जीत मिली.
- खातेगांव जनपद की साकट्या पंचायत में सरपंच के उपचुनाव में लक्ष्मीनारायण लच्छू चुनाव जीते.
- रतलाम जिले की इटावा माताजी पंचायत में भाजपा समर्थित कुशालसिंह ने जीत हासिल की.
- निवाली जनपद पंचायत वार्ड-8 में कांग्रेस समर्थित अनीता गजानंद सोलंकी जीती.
- दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक की जनपद सदस्य सीट पर बाबूलाल सौर जीते.
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह' अभियान, कहा- देशभर के संघर्षों की आवाज को एक मंच पर लाना जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं