विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर बनाएं इंस्टेंट मोदक, सिर्फ 10 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार, वीडियो में देखें रेसिपी

गणेश चतुर्थी पर अगर आप मोदक बनाकर गणेश जी को भोग लगाना चाहते हैं, लेकिन कम टाइम की वजह से ऐसा नहीं कर पाएंगे, तो परेशान न हों. यहां जानते हैं 10 मिनट में बनने वाली इंस्टेंट मोदक की रेसिपी-

गणेश चतुर्थी पर बनाएं इंस्टेंट मोदक, सिर्फ 10 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार, वीडियो में देखें रेसिपी
10 minuts Instant Modak Recipe : 10 मिनट में बनाएं मोदक

2026 में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. इस मौके पर अगर आप घर पर मोदक बनाकर गणेश जी को भोग लगाना चाहते हैं, लेकिन आपके पास टाइम कम है, तो परेशान न हों. हम इस लेख में सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली इंस्टेंट मोदक की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. इस मोदक की अच्छी बात ये है कि आप कम सामान में भी स्वादिष्ट मोदक बना सकेंगे. यहां जानते हैं 10 मिनट में बनने वाली इंस्टेंट मोदक रेसिपी-

वीडियो में देखें इंस्टेंट मोदक बनाने की रेसिपी-

इंस्टेंट मोदक कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • मिल्क पाउडर - 2 कप
  • दूध - आधा कप
  • चीनी - आधा कप
  • घी - 2 चम्मच 
  • इलायची पाउडर - आधा चम्मच
  • कुछ केसर के धागे

विधि

  • सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में घी गर्म करें. 
  • अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर चलाएं. 
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके मिल्क पाउडर मिलाएं और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न बनें. 
  • जब मिश्रण अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर पकाएं. 
  • मिश्रण को तब तक चलाते रहें, जब तक वह पैन छोड़ने न लगे. 
  • अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. 
  • इसके बाद इसे मोदक मोल्ड में भरकर आकार दें. 
  • कुछ ही मिनटों में आपके नरम और स्वादिष्ट मोदक तैयार हो जाएंगे.

कुछ जरूरी टिप्स

अगर आप मोदक को ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसमें बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स जैसे- बादाम, काजू और पिस्ता डालें. इसके अलावा अगर आप चॉकलेट फ्लेवर पसंद करते हैं, तो कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट डालकर चॉकलेट मोदक भी बना सकते हैं.

क्यों खास है ये रेसिपी

  • इसे बहुत ही जल्दी बनाया जा सकता है.
  • इसमें कई तरह के ड्राईफ्रूट्स हैं, जो सेहत के लिए भी हेल्दी हो सकते हैं. 
  • इसे आप 1 सप्ताह तक आराम से रख सकते हैं.
  • इसे बनाने के लिए मावा यानि खोया की जरूरत नहीं होती.

ये भी पढ़ें - गणेश चतुर्थी पर क्या बनाएं? मोदक है बप्पा का पसंदीदा भोग, नोट पर लें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modak, Modak And Ganesha, Modak Recipe, Modak Recipe At Home, Modak Recipe For Ganesh Chaturthi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com