India vs West Indies 3rd ODI Cricket LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज खेला जा रहा है. टीम इंडिया को शुरूआत में गिल और विराट कोहली के रूप में दो झटके लग चुके हैं. टीम इंडिया की नजर सीरीज जीत के साथ क्लीन स्वीप करने पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज बराबरी की कोशिश करेगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी नजर आ रही है. उनके मुताबिक शुरुआती तीन-चार ओवर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होगा. गिल ने बताया कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अपेक्षाकृत कम अनुभवी है. टीम में तीन बदलाव किए गए हैं, जिसमें नीतीश रेड्डी की वापसी हुई है, अंशुल कम्बोज अपना वनडे डेब्यू करेंगे और मोहम्मद सिराज भी प्लेइंग इलेवन में लौटे हैं. (LIVE SCORECARD)
वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा कि अगर उनकी टीम टॉस जीतती तो वह भी पहले गेंदबाजी ही चुनते. उन्होंने माना कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना सीखने का बेहतरीन मौका होता है. होप ने यह भी बताया कि वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं.
भारतीय प्लेइंग 11 : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़
India vs West Indies Live Score | IND vs WI 3rd ODI Cricket Match Scorecard, Toss, Playing 11 LIVE Updates
India vs West Indies LIVE 3rd ODI: 19 ओवर के बाद भारत 95/2
भारत ने 19वें ओवर में 13 रन बटोरकर स्कोर को 95/2 तक पहुंचा दिया है. रोहित शर्मा अर्धशतक के बाद अब रनों की रफ्तार बढ़ा रहे हैं, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ भी अच्छा साथ निभा रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच मजबूत साझेदारी बन चुकी है और भारत अब बड़े स्कोर की ओर बढ़ता दिख रहा है. अगले ओवर में भारत 100 रन का आंकड़ा छू सकता है.
India vs West Indies LIVE 3rd ODI: रोहित शर्मा ने जड़ा 63वां वनडे अर्धशतक
रोहित शर्मा ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. यह उनके वनडे करियर का 63वां अर्धशतक है. शुरुआती विकेट गिरने के बाद रोहित ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए भारत को संभालने का काम किया.
India vs West Indies LIVE 3rd ODI: 12 ओवर के बाद: भारत 38/2
भारत की शुरुआत बेहद धीमी रही है. 12 ओवर में सिर्फ 38 रन बने हैं और दो विकेट गिर चुके हैं. रोहित शर्मा एक छोर संभाले हुए हैं,अब ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर रोहित को पारी की रफ्तार बढ़ानी होगी.
India vs West Indies LIVE 3rd ODI:
रोहित और ऋतुराज क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों बल्लेबाजों से एक बड़ी पारी की उम्मीद है.
भारत 23/2 (8.3 ओवर)
India vs West Indies LIVE 3rd ODI: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, गिल के बाद विराट कोहली लौटे पवेलियन
टीम इंडिया को दूसरा झटका लग चुका है. इससे पहले गिल पवेलियन लौटे थे. अंदर आती गेंद पर विराट कोहली ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह चूक गए. गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकलते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई. कोहली बीट हो गए.
IND vs WI Live Score 3rd ODI: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, कप्तान शुभमन गिल लौटे पवेलियन
शुभमन गिल बैक ऑफ लेंथ गेंद पर उछाल का सही अंदाजा नहीं लगा सके और अंदर आती शॉर्ट गेंद को लेग साइड में खेलने की कोशिश में उनके बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर ने शानदार कैच लपक लिया.
IND vs WI Live Score 3rd ODI: तीसरे वनडे में एक्शन शुरू
तीसरे वनडे में एक्शन शुरू हुआ. रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. जेडन सेल्स वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं. दोनों ही भारतीय बल्लेबाजों की नजरें अच्छी शुरुआत दिलाने पर होगी.
India vs West Indies LIVE 3rd ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करने का किया फैसला
वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी नजर आ रही है. उनके मुताबिक शुरुआती तीन-चार ओवर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होगा. गिल ने बताया कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अपेक्षाकृत कम अनुभवी है. टीम में तीन बदलाव किए गए हैं, जिसमें नीतीश रेड्डी की वापसी हुई है, अंशुल कम्बोज अपना वनडे डेब्यू करेंगे और मोहम्मद सिराज भी प्लेइंग इलेवन में लौटे हैं.
वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा कि अगर उनकी टीम टॉस जीतती तो वह भी पहले गेंदबाजी ही चुनते. उन्होंने माना कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना सीखने का बेहतरीन मौका होता है. होप ने यह भी बताया कि वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं.
India vs West Indies LIVE Score, 3rd ODI: क्लीन स्वीप के साथ सीरीज खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर सीरीज जीत के साथ क्लीन स्वीप करने पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज बराबरी की कोशिश करेगा. इस बीच तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है. चोट के कारण उनका इस मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. हालांकि उनकी इंजरी कितनी गंभीर है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ समय के लिए उनके मैदान से दूर रहने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है.