विज्ञापन

'कोई नया लोन मत लीजिए, 3 साल का पैसा बचाकर रखिए', दिग्गज इन्वेस्टमेंट एडवाइजर ने दी मुश्किल समय की चेतावनी

यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब शेयर मार्केट में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इसे पढ़कर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं.

'कोई नया लोन मत लीजिए, 3 साल का पैसा बचाकर रखिए', दिग्गज इन्वेस्टमेंट एडवाइजर ने दी मुश्किल समय की चेतावनी
राहुल गांधी के वित्तीय सलाहकार मुथुकृष्णन दंडपाणि ने लोगों को नया लोन न लेने की सलाह दी है.
X@dmuthuk

Viral Story: चेन्नई के मशहूर इन्वेस्टमेंट एडवाइजर मुथुकृष्णन दंडपाणि ने 29 सितंबर की शाम 7 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट की थी, जो इस समय चर्चाओं का विषय बनी हुई है. उन्होंने इस पोस्ट के जरिए भविष्य में आने वाले आर्थिक संकट की ओर इशारा किया है, साथ ही लोगों को उन उपायों के बारे में बताया है, जिनके जरिए उन हालातों से आसानी से निपटा जा सकता है.

'मैं कोई नॉस्ट्रैडेमस नहीं हूं'

दंडपाणि ने लिखा, 'मैं कोई भविष्य बताने वाला नॉस्ट्रैडेमस नहीं हूं. मैं सिर्फ पिछले दो सालों से मैं उन संभावनाओं के बारे में आगाह करता आ रहा हूं, जो मुझे दिख रही थीं. मैं इसे एक बार फिर दोहराता हूं. पूरी कोशिश करके एक सुरक्षित रिजर्व या इमरजेंसी फंड बनाएं, जो आपके परिवार के तीन साल के पूरे खर्चों को कवर कर सके. कर्ज न लें. कोई नया लोन तो बिल्कुल ना लें. रियल एस्टेट या घर खरीदने जैसी लंबी अवधि की जिम्मेदारियों में खुद को ना बांधें.'

'ऐसा नहीं है कि आसमान टूट पड़ने वाला है'

उन्होंने आगे लिखा, 'नौकरी और रोल को लेकर बहुत ज्यादा न सोचें. अभी समय है इनकम पक्की करने पर ध्यान देने का. ऐसा नहीं है कि आसमान टूट पड़ने वाला है. दुनिया ने पहले भी ऐसे संकटों का सामना किया है. भविष्य में भी करेगी. ये चीजें करने से आपको मुश्किल समय में आर्थिक और भावनात्मक रूप से निपटने में मदद मिलेगी और भविष्य में अच्छे दिन जरूर वापस आएंगे. समय के चक्र का यही स्वभाव है.'

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जैसे-जैसे यह पोस्ट वायरल हुआ, लोग जमकर अपनी-अपनी राय रखने लगे. कुछ लोगों ने इसे बिल्कुल सही और जरूरी बताया. वहीं कई मिडिल क्लास परिवार के लोगों ने यह सवाल उठाया कि आज के दौर में 3 महीने की बचत करना मुश्किल हैं, तो 3 साल का फंड कैसे जुटाएंगे?

एक यूजर ने लिखा, 'सिर्फ 2 महीने का फंड जुटाना भी बहुत बड़ी बात होती है. इमरजेंसी फंड, हेल्थ फंड वगैरह की जरूरत होती है. हम लोग 3 साल का कैसे जुटाएं.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं पूरी तरह सहमत हूं. समस्या यह है कि ज्यादातर लोग 1979 से सेंसेक्स को स्टडी नहीं करते हैं. ऐसे दौर भी आए हैं जब इसने लगातार 3 साल तक नेगेटिव रिटर्न दिया है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'क्या मुझे अपना सोना बेच देना चाहिए? मैं ऐसा इंसान हूं जिसने कभी हाथ में कैश रखने के बारे में नहीं सोचा, लेकिन आपकी पोस्ट ने मुझे इस बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया.'

चौथे यूजर ने लिखा, कुछ बचत तो होनी चाहिए, लेकिन मुझे घर और कार खरीदने के लिए लोन लेने में कोई बुराई नहीं लगती. अगर मार्केट बुरी तरह क्रैश हो जाए और आर्थिक संकट आ जाए, तो वैसे भी वित्त मंत्रालय पूरे देश में 2-3 साल के लिए लोन EMI टालने का ऑप्शन दे सकते हैं और कुछ ब्याज का बोझ खुद उठा सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे COVID के समय हुआ था. अगर लोग बहुत ज्यादा सावधानी बरतने लगें और खरीदारी बंद कर दें, तो बिजनेस बंद हो जाएंगे और लाखों लोगों की नौकरी चली जाएगी. मेरी गुजारिश है कि आप इतने निराशावादी न बनें.'

यह भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड में एडमिशन पाने वाले भारतीय ने बताया दुबई में रहने का खर्च, कहा- 'मैं 3BHK में रहता हूं'

यह भी पढ़ें : ऋषिकेश में ब्रिज पर खड़े होकर रोने वाली महिला ने 4 महीने बाद बताया कारण, लोग बोले- 'वो मिल गया जिसकी तलाश थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Advisors, Chennai-based Mutual Fund Distributor, Real Estate Market, House Loans, Emergency Fund
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com