विज्ञापन

गुरुग्राम छोड़ने वाले कपल ने बताए हिमालय के गांव में शिफ्ट होने के 5 फायदे, कहा- हर महीने अलग नजारा दिखता है

कपल गुरुग्राम की भागदौड़ भरी जिंदगी से निकलकर हिमालय के पहाड़ों पर जाकर शिफ्ट हो गया है. कपल अब इंस्टाग्राम पर पहाड़ों की लाइफस्टाइल के वीडियो शेयर करता रहता है.

गुरुग्राम छोड़ने वाले कपल ने बताए हिमालय के गांव में शिफ्ट होने के 5 फायदे, कहा- हर महीने अलग नजारा दिखता है
गुरुग्राम छोड़ने वाले कपल ने बताए हिमालय के गांव में शिफ्ट होने के 5 फायदे
Instagram/divyaaabhatt

Viral Video: दिल्ली-NCR की भागदौड़, प्रदूषण से परेशान लोग अक्सर छुट्टियां मिलते ही पहाड़ों पर पहुंच जाते हैं. पर क्या पहाड़ों पर रहना सच में शहर में रहने से बेहतर है? इसी को लेकर एक कपल ने इंस्टाग्राम पर बात की है. कपल गुरुग्राम की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और भारी ट्रैफिक जाम की दुनिया से बाहर निकलकर हिमालय के गांव (मनाली) में शिफ्ट हुआ है. कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में हिमालय के गांव में शिफ्ट होने के 5 फायदे बताए हैं. इससे पहले कपल (दिव्या भट्ट और सौरभ) ने गुरुग्राम से पहाड़ों पर शिफ्ट होने की पूरी प्लालिंग व स्ट्रगल पर अलग-अलग वीडियो पोस्ट किया है. 

अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए नए वीडियो में कपल ने एक-एक करके पहाड़ों पर रहने के 5 बड़े फायदे हैं. दिव्या सबसे पहले फायदे में मौसम के बारे में बताती हैं. वह कहती हैं, "पहाड़ों पर हर महीने आसपास का नजारा अलग दिखता है.

पहाड़ों का मौसम

दिव्या ने बताया कि पहाड़ों पर बसंत में चारों तरफ फूल खिले होते हैं. उनके अनुसार, जहां लोग दिल्ली-एनसीआर में गर्मियों में भीषण गर्मी से परेशान रहते हैं. गर्मियां काफी सुहावनी होती हैं. तापमान आमतौर पर 25 डिग्री से कम रहता है. मानसून में हरियाली छा जा जाती है. 

पहाड़ों के मौसम की बात करते हुए दिव्या आगे कहता हैं कि पतझड़ में सूर्यास्त का नज़ारा शानदार होता है, और सर्दियां मेरी पसंदीदा हैं, क्योंकि तब बर्फ़ गिरती है.

पहाड़ों पर रहने का एक्सपीरियंस

पहाड़ों पर रहने का एक और फायदा गिनाते हुए दिव्या अनुभव के बारे में बात करती हैं. वह कहती हैं, "शहरों के उलट, यहां हम घास के मैदानों में पिकनिक मनाने जा सकते हैं, प्राकृतिक तालाबों के ठंडे पानी में डुबकी लगा सकते हैं और झरनों तक हाइकिंग पर जा सकते हैं. इनमें से ज़्यादातर चीज़ें आपके आस-पास ही होती हैं और उन पर कोई खर्च नहीं आता.

पहाड़ों पर रहने का खर्च

तीसरा फायदा पहाड़ों पर रहने के खर्च से जुड़ा है. दिव्या भट्ट के अनुसार, पहाड़ों पर आने-जाने पर हमारा ज़्यादा खर्च नहीं होता. हम घर पर ही ज़्यादा खाना बनाते हैं और डोपामाइन के लिए लगातार पैसे खर्च करने का लालच भी कम होता है.

दिव्या के मुताबिक, पहाड़ों पर रहने के सबसे बड़े फायदे में वहां की हेल्दी लाइफ़स्टाइल हैं. दिव्या वीडियो में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहती हैं कि हम घर से बाहर ज़्यादा समय बिताते हैं. हम ज़्यादा पैदल चलते हैं और हमें ताज़ी स्थानीय उपज मिलती है. हम अपनी कुछ सब्ज़ियां खुद भी उगाते हैं और यहां AQI ज़्यादातर 20 से कम रहता है. इसलिए बिना किसी खास कोशिश के, हमारी लाइफ़स्टाइल हेल्दी हो गई है. 

सबसे अहम फायदा- रिलेशनशिप

इसके अलावा कपल सबसे अहम और पहले फायदे के रूप में रिलेशनशिप को जगह देते हैं, कपल ने कहा कि हमें एक-दूसरे के साथ ज़्यादा समय बिताने का मौका मिलता है. ऐसा नहीं होता कि हमें हर समय कहीं पहुंचना हो या किसी काम के लिए जल्दी करनी हो. और सच कहूं तो, यह हमारे लिए सबसे बड़े फ़ायदों में से एक है.

यह भी पढ़ें-

चीन के गांव देखने पहुंचा भारतीय युवक, VIDEO शेयर कर बोला- मैं तो शॉक रह गया

गुरुग्राम छोड़कर हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल ने बताया महीने का खर्च, कहा- 'हम 4BHK में रहते हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, Mountain Life, Mountain Lifestyle, Work From Mountains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com