विज्ञापन

कैरोलीन के बाद बेनी...व्हाइट हाउस प्रवक्ता के लिए ट्रंप ने नौकरी से सस्पेंड हुई 24 साल की पत्रकार को चुना

हार्मनी ने शुक्रवार को अपनी नई भूमिका के बारे में एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं ट्रंप प्रशासन में असिस्टेंट व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर शामिल हो रही हूं.

कैरोलीन के बाद बेनी...व्हाइट हाउस प्रवक्ता के लिए ट्रंप ने नौकरी से सस्पेंड हुई 24 साल की पत्रकार को चुना
ट्रंप के बायीं ओर बेनी रे हार्मनी और दायीं तरफ प्रेस सचिव पद से हटीं कैरोलिन लेविट
  • डोनाल्ड ट्रंप की कम्युनिकेशन टीम में 24 साल की बेनी रे हार्मनी को असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटर बनाया गया है
  • बेनी रे हार्मनी ने रियल अमेरिकाज वॉयस से सितंबर 2025 में काम कर रही थी
  • हार्मनी ने व्हाइट हाउस में नई भूमिका स्वीकार करते हुए ट्रंप प्रशासन में जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई

अमेरिका के व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद भले ही अभी खाली है लेकिन डोनाल्ड ट्रंप की कम्युनिकेशन टीम में एक नई भर्ती हो गई है. ट्रंप ने जिस नए चेहरे को अपनी इस टीम में शामिल किया है उनकी उम्र 24 साल है. वह चार्ली कर्क की हत्या के बाद उनको ऑन एयर भावुक श्रद्धांजलि देने पर नौकरी से सस्पेंड कर दी गई थीं. उनका नाम है बेनी रे हार्मनी. बेनी अमेरिका में जाना-पहचाना नाम हैं. वह पेशे से एक न्नयूज एंकर और रिपोर्टर रह चुकी हैं, वह अब ट्रंप की कम्युनिकेशन टीम की प्रवक्ता और असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी बनाई गई हैं. हालांकि उन्होंने कैरोलिन लेविट की जगह नहीं ली है लेकिन फिलहाल वह असिसेंट प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर काम करेंगी. ट्रंप प्रेस सेक्रेटरी के लिए उस चेहरे की तलाश कर रहे हैं, जो कैरोलिन लीविट की जगह ले सके. 

24 साल की रिपोर्टर बनीं व्हाइट हाउस कम्युनिकेशन टीम का प्रवक्ता

डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक यह तय नहीं किया है कि कैरोलिन लेविट की जगह पर व्हाइट हाउस का नया प्रेस सेक्रेटरी कौन बनेगा. हालांकि, उनकी कम्युनिकेशन टीम में फिलहाल हार्मनी को शामिल कर लिया गया है. 24 साल की बेनी रे हार्मनी  'रियल अमेरिकाज वॉयस' की तेज तर्रार रिपोर्टर हैं, जिनको व्हाइट हाउस कम्युनिकेशन टीम का प्रवक्ता और असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी बनाया गया है. वह सोमवार से यह नई जिम्मेदारी संभालेंगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

हार्मनी को हाल ही में व्हाइट हाउस प्रेस पूल का नियमित हिस्सा बनाया गया था.  वह ट्रंप के साथ आयरलैंड भी गई थीं.  TMZ के मुताबिक, 13 सितंबर को ट्रंप के हाथ में कुछ कागज दिखे थे, जिन पर मोटे अक्षरों में बेनी रे हार्मनी लिखा था. 

कौन हैं बेनी रे हार्मनी?

हार्मनी की उम्र 24 साल है. उन्होंने सितंबर 2025 में 'रियल अमेरिकाज वॉयस' जॉइन किया था. TMZ के मुताबिक, उन्होंने स्प्रिंगफील्ड, इलिनोइस में न्यूज एंकर की जॉब छोड़कर ये न्यूज नेटवर्क जॉइन किया था. जानकारी के मुताबिक, उस संस्थान में उन्हें चार्ली कर्क की हत्या के बाद ऑन-एयर भावुक श्रद्धांजलि देने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था. जिसके बाद उन्होंने खुद नौकरी से इस्तीफा दे दिया था.

बेनी रे हार्मनी ने किया ट्रंप का शुक्रिया

हार्मनी ने शुक्रवार को अपनी नई भूमिका के बारे में एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं ट्रंप प्रशासन में असिस्टेंट व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर शामिल हो रही हूं. इस भरोसा करने के लिए मैं प्रेसिडेंट ट्रंप की बहुत आभारी हूं.

Latest and Breaking News on NDTV

फॉक्स न्यूज की नेशनल कॉरेस्पोंडेंट एलेक्सिस एडम्स ने अगस्त में न्यूयॉर्क में एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से प्रेस सेक्रेटरी के चेहरे के बारे में सवाल किया था तो उन्होंने  सीधे एलेक्सिस को ही यह जॉब ऑफर करते हुए कहा था कि 'मैं तो आपके लिए कहूंगा, आपके बारे में क्या विचार है?'

फॉक्स न्यूज की नेशनल कॉरेस्पोंडेंट एलेक्सिस एडम्स, जिनको ट्रंप ने  प्रेस सेक्रेटरी का जॉब ऑफर किया था"

फॉक्स न्यूज की नेशनल कॉरेस्पोंडेंट एलेक्सिस एडम्स, जिनको ट्रंप ने प्रेस सेक्रेटरी का जॉब ऑफर किया था

व्हाइट हाउस की प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी का बयान

TMZ को दिए एक इंटरव्यू में व्हाइट हाउस की प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी एना केली ने कहा कि बेनी रे हार्मनी व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर MAGA मूवमेंट की एक भरोसेमंद आवाज रह चुकी हैं. असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर वह राष्ट्रपति ट्रंप की कम्युनिकेशन टीम में बेहतरीन सदस्य साबित होंगी.

कौन बनेगा प्रेस सेक्रेटरी?

इस बीच सवाल ये भी है कि नया प्रेस सेक्रेटरी कौन बनेगा. अगस्त में 29 साल की लेविट के पद छोड़ने के बाद से ये जगह खाली है. बता दें कि ट्रंप ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए इस पद के लिए फॉक्स न्यूज की पत्रकार को अपनी पसंद बताते हुए कहा था कि शायद उन जैसा कोई मिल जाए. लेकिन हार्मनी को उन्होंने अपनी कम्युनिकेशन टीम में शामिल किया है. इस बीच उनको  प्रेस सेक्रेटरी के लिए भी नए चेहरे की तलाश है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-ट्रंप ने तीसरा युद्धपोत भी भेजा; क्या फिर मिडिल ईस्ट दहलाएगा अमेरिका?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, White House Communications And Press Staff, US President Trump, White House Press Secretary Caroline Levitt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com