विज्ञापन
21 seconds ago

IND vs PAK, India vs Pakistan Asian Games Men's T20I Final LIVE Score: एशियन गेम्स के फाइनल में भारतीय टीम पड़ोसी पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है. 

भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किए हैं.  श्रेयस अय्यर और उनकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ़ सेमीफाइनल में खेलने वाली प्लेइंग XI को ही बरकरार रखा है. सबकी नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में 21 गेंदों पर तेज़ी से 38 रन बनाए थे. मैदान पर होने वाले खेल के अलावा, भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने का मामला, जिसने पहले भी ध्यान खींचा था, फाइनल मैच में टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान साहिबज़ादा फ़रहान से हाथ नहीं मिलाया है, यानी फाइनल में भी भारतीयों ने नो हैंडशेक' पॉलिसी जारी रखा है.  (LIVE स्कोरकार्ड) 

भारत की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान प्लेइंग 11  
साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), माज़ सदाक़त, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफ़ात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफ़ियान मुक़ीम

India vs Pakistan LIVE, Final at Nisshin, Asian Games Men's T20I 2026

यह भी पढ़ें | एशियन गेम्स 2026 फाइनल, भारत-पाकिस्तान टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?


 

IND vs PAK LIVE: अभिषेक का अंदाज जारी है

वैभव आउट हुए, तो अभिषेक पर कोई असर नहीं पड़ा...अय्यूब को दो लगातार चौके जड़े लेफ्टी बल्लेबाज ने...ओवर में आए 15 रन..

 


भारत: (1/43): 3 ओवर

India vs Pakistan LIVE: वैभव गए!

India vs Pakistan LIVE Score: भारत को लगा पहला झटका, सूर्यवंशी 15 रन बनाकर लौटे.  उस्मान खान ने कैच पकड़ा!! गेंद को पकड़ने में थोड़ी गड़बड़ हुई, लेकिन उस्मान खान ने उसे थाम लिया और भारत के इस युवा टैलेंटेड खिलाड़ी को सस्ते में आउट कर दिया. विकेट के पीछे लपके गए..रिवर्स स्वीप की कोशिश...उस्मान खान की छाती से लग कर फंबल हुई..फिर उछली..और फिर लपक लिया उस्मान ने...आउट हो गए...15 रन

India vs Pakistan LIVE Score: मसूद पर मार

दूसरे ओवर में शान मसूद का बैंड बजा दिया..दो छ्कके वैभव ने ..एक छक्का और चौका अभिषेक ने..बटोर लिए दूसरे ओवर में 24 रन

Pakistan Cricket LIVE: शुरू हो गए वैभव

शान मसूद की लगातार दो गेंदों पर छ्क्के जड़े वैभव ने....पहला लांग-ऑन के ऊपर से ..दूसरा मिडविकेट के ऊपर से पुल....सूर्यवंशी ने बैंड बजाना शुरू कर दिया है पाकिस्तानियों का

IND vs PAK LIVE: पिच के स्वभाव में कोई अंतर नहीं

मैदान की पिच वैसी ही दिख रही है, जैसी पिछले मैच में थी...गेंद टप्पा पड़ने के बाद धीमी आ रही है..मतलब स्ट्रोक खेलना बिल्कुल भी आसान होने नहीं जा रहा है...यह पिच बल्लेबाजों के धैर्य की पूरी परीक्षा लेगी..देखना होगा कि वैभव और खासकर अभिषेक खुद को कैसे समयाोजित करते हैं..

India vs Pakistan LIVE: भारत ने शुूरू की बल्लेबाजी, वैभव और अभिषेक क्रीज पर

भारत ने बैटिंग शुरू कर दी है..दोनों ओपनर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं.. ऑफ सि्पनर सैम अय्यूब क्रीज पर हैं

Asian Games 2026 LIVE Score: कप्तान अय्यर ने पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ

कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के कप्तान साहिबज़ादा फ़रहान से हाथ नहीं मिलाया है. यानी भारतीय खिलाड़ियों ने नो हैंडशेक' पॉलिसी जारी रखा है. 

Pakistan vs India, Gold Medal Match, Asian Games 2026 LIVE Score: भारत करेगी बल्लबेाजी

फैन्स को अब भारत की बैटिंग का इंतजार है, खासकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की, जिन्होंने पिछले मैच में तूफानी पारी खेली थी. श्रीलंका के खिलाफ वैभव ने क्वार्टर फाइनल में 21 गेंदों पर तेजी से 38 रन बनाने का कमाल किया था. आजके मैच में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव की बल्लेबाजी पर सबकी नजर रहेगी. 

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान प्लेइंग 11

पाकिस्तान प्लेइंग 11  
साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), माज़ सदाक़त, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफ़ात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफ़ियान मुक़ीम
 

India vs Pakistan LIVE Score: देखें प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11


वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह
 

India vs Pakistan LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. 

India vs Pakistan LIVE Score: कुछ ही देर में होने वाला है टॉस

कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर है. कप्तान श्रेयस अय्यर पूरी तरह से तैयार हैं. फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

India vs Pakistan LIVE Score: कैसी रहेगी पिच

जापान के निसिन की पिच, इंडियन सबकॉन्टिनेंट की पाटा ट्रैक से हटकर है. यानी यहां एक लो-स्कोरिंग फ़ाइनल मैच की उम्मीद की जा रही है. जापानी मौसम क्रिकेट मैच के आड़े आता रहा है और फ़ाइनल के दौरान भी मौसम को लेकर फ़िक्र जताई जा रही है. अनहोनी नहीं हुई तो नतीजा भी तय माना जा रहा है.  लेकिन फ़ाइनल का रोमांच धड़कनें ज़रूर तेज़ कर रहा है. 

India vs Pakistan LIVE Score: एशियाड में भारत का सफ़र

QF: भारत VS अफ़ग़ानिस्तान, बारिश में धुला, ऊंची रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफ़ाइनल में पहुंचा
सेमीफ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया

India vs Pakistan LIVE Score: ऐसा है रिकॉर्ड

भारत VS पाकिस्तान टी-20  

टी-20 अंतर्राष्ट्रीय  17
भारत की जीत      14
भारत हारा     03
 

India vs Pakistan LIVE Score: स्वागत है आपका

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. भारत-पाकिस्तान थोड़ी ही देर में एशियाड में पहली बार भिड़ने के लिए तैयार है. दांव पर गोल्ड रहेगा. T20 स्टार्स की मज़बूत टीम वाली वर्ल्ड चैंपियन भारत, पुरुषों के गोल्ड-मेडल मुक़ाबले में पाकिस्तान का सामना करते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपना दबदबा साबित करने की कोशिश करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com