विज्ञापन

बेलते ही टूट जाती है कूट्टू की रोटी? शेफ कुणाल कपूर की इस ट्रिक से बनेगी एकदम सॉफ्ट और टेस्टी रोटी

नवरत्रि व्रत में शेफ की इस ट्रिक से अब नहीं टूटेगी कुट्टू की रोटी, बनेगी एकदम सॉफ्ट और फ्लफी.

बेलते ही टूट जाती है कूट्टू की रोटी? शेफ कुणाल कपूर की इस ट्रिक से बनेगी एकदम सॉफ्ट और टेस्टी रोटी
कुट्टू की रोटी सॉफ्ट कैसे बनाएं. (Credit: Screengrab from YT Kunal Kapur)

क्या आप भी नवरात्रि व्रत में कुट्टू के आटे की रोटियां या पूड़ी खाना पसंद करते हैं. लेकिन इन्हें बनाते समय एक सबसे पड़ी समस्या, जो होती है वो है इनका बेलते समय टूट जाना. कई लोगों की शिकायत ये भी होती है कि कुट्टू की रोटी बनाते समय वह या तो तवे पर चिपक जाती है, या फिर किनारे से फटने लगती है और सिंकने के बाद बहुत सख्त हो जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की बताई गई इस आसान ट्रिक्स को करें ट्राई. 

क्यों टूटती है कुट्टू की रोटी-

​कुट्टू के आटे में गेहूं के आटे की तरह ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए इसे अकेले गूंथना और बेलना थोड़ा मुश्किल काम होता है.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं कुट्टू की रोटी-

  1. सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालकर गर्म करें. इसमें सेंधा नमक और 1 चम्मच देसी घी मिलाएं. जब पानी में अच्छी तरह उबाल आ जाए, तब गैस बंद कर दें.
  2. अब उबलते हुए पानी में 2 कप कुट्टू का आटा डालें. ध्यान रखें कि पानी और आटे का अनुपात 1:1 होना चाहिए. 
  3. आटे को अच्छे से मिलाते रहें ताकि वह पूरा पानी सोख ले. कुछ ही देर में यह मिश्रण गाढ़े पेस्ट जैसा दिखाई देने लगेगा.
  4. अब बर्तन को ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. 5 मिनट बाद मिश्रण को बाहर निकाल लें. 
  5. हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और आटे को हल्के हाथों से गूंद लें. अगर आटा ज्यादा गर्म लगे तो 2-3 मिनट इंतजार कर सकते हैं, लेकिन इसे पूरी तरह ठंडा न होने दें.
  6. कुछ ही मिनटों में आपका एकदम सॉफ्ट और चिकना आटा तैयार हो जाएगा. इसे एक गीले कपड़े से ढककर रखें ताकि यह सूखे नहीं.

क्या है रोटी बेलने का तरीका-

  • आटे की मध्यम आकार की लोइयां बनाएं. लोई को सूखे कुट्टू के आटे में लपेटें और हल्के हाथों से बेलें. बीच-बीच में सूखा आटा लगाते रहें ताकि रोटी चिपके नहीं.
  • रोटी को गर्म तवे पर डालें. जब एक तरफ से हल्की सिंक जाए तो इसे पलट दें. थोड़ी ही देर में रोटी फूलने लगेगी. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.

सर्व करने का तरीका-

तैयार रोटी पर चाहें तो थोड़ा देसी घी लगा सकते हैं. यह रोटी न सिर्फ नरम और फूली हुई बनेगी, बल्कि बिना आलू, मैदा या किसी अन्य सामग्री के भी स्वादिष्ट लगेगी.

शेफ स्पेशल टिप्स-

  • हमेशा 2 कप पानी में 2 कप कुट्टू का आटा ही लें.
  • आटा गर्म रहते हुए ही गूंथे.
  • रोटी बेलते समय सूखे कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करें.
  • तवा अच्छी तरह गर्म होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि के 9 दिन में घटाना है वजन? Day 1 पर ट्राई करें 15 ग्राम प्रोटीन वाली राजगीरा स्मूदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuttu Roti, Kuttu Aata, Kuttu Poori, Kuttu Flour Recipes, Soft Fluffy Roti Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com