विज्ञापन

दिल्ली में 4 लाख रुपये में बुक करें अपना घर, DDA की खुशहाल परिवार योजना में नरेला से जहांगीरपुरी तक 445 फ्लैट्स

DDA की नई आवासीय योजना 'डीडीए खुशहाल परिवार योजना 2026' में 16 नवंबर 2026 से बुकिंग की शुरुआत कर दी गई है. इसके तहत नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी में कुल 445 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं.

दिल्ली में 4 लाख रुपये में बुक करें अपना घर, DDA की खुशहाल परिवार योजना में नरेला से जहांगीरपुरी तक 445 फ्लैट्स
DDA Khushhal Parivar Yojana flats booking
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • DDA की खुशहाल परिवार योजना में फ्लैट्स की बुकिंग शुरू.
  • नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी में घर खरीदने का मौका.
  • तीन प्रमुख क्षेत्रों में कुल 445 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं.

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवासीय योजना 'डीडीए खुशहाल परिवार योजना 2026' में फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. धनतेरस के मौके पर 6 नवंबर 2026 से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन खोले गए थे, जिसके बाद अब 16 नवंबर 2026 से बुकिंग की शुरुआत कर दी गई है. इस योजना के जरिए मध्यम आय वर्ग (MIG) के खरीदारों के लिए राजधानी के तीन प्रमुख क्षेत्रों नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी में कुल 445 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं. खास बात यह है कि बुकिंग 4 लाख रुपये से शुरू हो रही है.

फ्लैट्स की छूट के बाद कीमत

योजना के तहत उपलब्ध कराए गए फ्लैट्स की अनुमानित कीमत उनके आकार, क्षेत्र और लोकेशन के आधार पर तय की गई है, जो 43 लाख रुपये से लेकर 1.19 करोड़ रुपये तक जाती है. नरेला के सेक्टर A1-A4 (पॉकेट 1B और 1C) में सर्वाधिक 296 फ्लैट्स रखे गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 प्रतिशत छूट के बाद लगभग 67 लाख रुपये से शुरू होती है. 

वहीं, लोकनायकपुरम के पॉकेट ई में 132 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.14 करोड़ से 1.19 करोड़ रुपये के बीच निर्धारित की गई है. इसके अलावा जहांगीरपुरी में 17 एमआईजी फ्लैट्स ऑफर किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 43 लाख से 1.13 करोड़ रुपये के दायरे में है.

बुकिंग के लिए कितना देना होगा पैसा?

आवेदन और शुल्क से जुड़े नियमों के अनुसार, एमआईजी फ्लैट्स की बुकिंग के लिए खरीदारों को 4 लाख रुपये की बुकिंग राशि जमा करनी होगी. साथ ही पोर्टल पर नए आवेदकों को 2,500 रुपये का एकमुश्त नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा. हालांकि, जिन लोगों ने डीडीए के पोर्टल पर पहले से अपना पंजीकरण करा रखा है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन शुल्क देने या नया पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी.

इच्छुक खरीदार डीडीए के आधिकारिक आवास पोर्टल (eservices.dda.org.in) पर लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण और फ्लैट की बुकिंग कर सकते हैं. घर खरीदने का निर्णय लेने से पहले आवेदकों को फ्लैट की स्थिति और आसपास की सुविधाओं को देखने की सुविधा भी दी गई है. इसके लिए डीडीए ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में संबंधित साइट इंजीनियरों के कांटेक्ट दिए गए हैं, जिनकी मदद से खरीदार मौके पर जाकर फ्लैट्स को देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें | गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में नई आवासीय योजना, तीन टॉवरों में होंगे 2-3BHK फ्लैट, GDA खर्च करेगा 170 करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA Flats, DDA Flats Booking Details, DDA Flats Booking Start, DDA Flats 2026, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com