विज्ञापन

जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए? सिर्फ आधा किलो कुट्टू से बनेगा ये हलवा, नोट करें रेसिपी

Janmashtmi Me Kya Kha Sakte Hain: नीचे बताई गई रेसिपी सिर्फ 17 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी. अगर आप भी जन्माष्टमी का व्रत रख रहे हैं, तो इस स्टोरी को ज़रूर पढ़ें.

जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए? सिर्फ आधा किलो कुट्टू से बनेगा ये हलवा, नोट करें रेसिपी
कुट्टू का हलवा कैसे बनता है?
NDTV

Janmashtmi Me Kya Kha Sakte Hain: जन्माष्टमी का व्रत रख रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या खाऊं? जन्माष्टमी के व्रत में अगर कुछ ख़ास, मीठा और फलाहारी खाने का मन हो, तो कुट्टू के आटे का शीरा यानी हलवा एकदम सही विकल्प है. कान्हा के भोग के लिए भी इसे बहुत शुभ माना जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है. हाल ही में @The Yoga Institute ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसकी रेसिपी शेयर की है. इस रेसिपी की ख़ास बात ये है कि ये सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी.

देखिए वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

सामग्री:

  • कुट्टू का आटा (आधा कप)
  • देसी घी (3 बड़े चम्मच)
  • गुड़ (आधा कप घिसा हुआ)
  • पानी (डेढ़ कप)
  • इलायची पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
  • बादाम और काजू (5 से 6 कटे हुए) 
  • किशमिश (1 छोटा चम्मच)

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर पूरी तरह घुलने दें.
  2. जब गुड़ पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें और इस मीठे पानी को छानकर अलग रख लें.
  3. अब एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें.
  4. उसमें कुट्टू का आटा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.
  5. जैसे ही आटे से सोंधी सी खुशबू आने लगे और इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए, समझें कि आटा भुन चुका है.
  6. इसके बाद, भुने हुए आटे में तैयार किया हुआ गुड़ का पानी धीरे-धीरे डालते जाएं और दूसरे हाथ से कड़ाही को लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें.
  7. गैस की आंच धीमी ही रखें और हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह पैन का किनारा न छोड़ने लगे.
  8. आखिर में इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर अच्छे से मिलाएं.
  9. गर्मा-गरम फलाहारी हलवा कान्हा के भोग और आपके व्रत के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें: किचन के बदबूदार और चिपचिपे कपड़ों को कैसे साफ करें? इन 5 देसी जुगाड़ से चिकने, मैले और गंदे कपड़े मिनटों में चमकेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtmi Fast, Janmashtmi Date, Kuttu Ka Aata, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com