विज्ञापन

Sawan Fasting Foods Ranked: मखाना, सिंघाड़ा, राजगीरा और कुट्टू में कौन सा है सबसे हेल्दी?

कई बार कई लोगों को ये समझ नहीं आता कि किस बीमारी में कौन सा आटा खाना चाहिए? क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां जानें मखाना, सिंघाड़ा, राजगीरा और कुट्टू में कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

Sawan Fasting Foods Ranked: मखाना, सिंघाड़ा, राजगीरा और कुट्टू में कौन सा है सबसे हेल्दी?
सावन में कौन सा आटा खाएं? मखाना, सिंघाड़ा, राजगीरा और कुट्टू की पूरी रैंकिंग
NDTV

सावन के मौसम में कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और राजगीर का आटा सबसे ज्यादा खाए जाने वाले आटों में से एक हैं. वैसे, तो इन तीनों के ही अपने-अपने कई फायदे हैं, लेकिन आज सवाल यह है कि इन तीनों में से सबसे बेस्ट किसका आटा है या किस बीमारी में किस आटे को खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं. अगर आप भी यह जानना चाहते हैं, तो स्टोरी में बने रहिए.

मखाना, सिंघाड़ा, राजगीरा और कुट्टू में कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

अगर आपका सवाल यह है कि मखाना, सिंघाड़ा, राजगीरा और कुट्टू में सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन है, तो इसका जवाब एक नहीं हो सकता क्योंकि इन चारों की अलग-अलग खासियत है. आप इनके पोषण के आधार पर अपनी जरूरत के हिसाब से इनका सेवन कर सकते हैं,

मखाने की पोषण वैल्यू

प्रति 100 ग्राम मखाना का पोषण मूल्य,

कैलोरी347 किलो कैलोरी
प्रोटीन9.7 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट76.9 ग्राम
डाइटरी फाइबर 14.5 ग्राम
टोटल फैट0.1 ग्राम
कैल्शियम60 मिलीग्राम
मैग्नीशियम221 मिलीग्राम
फॉस्फोरस367 मिलीग्राम
पोटैशियम350 मिलीग्राम

मखाने खाने के फायदे

  1. अगर आपको वजन कम करना है साथ ही साथ पेट को भी भरा रखना है, तो मखाना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.
  2. मखाने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक् होता है जो डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. 
  3. कैल्शियम और पोटैशियम जैसे खनिजों से भरा मखाना हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
  4. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
  5. फाइबर पाचन में सहायता करता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल कर सकता है. 
Latest and Breaking News on NDTV

सिंघाड़े के आटे की पोषण वैल्यू

प्रति 100 ग्राम पोषण मूल्य,

कैलोरी 340-368 किलो कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट70-77 ग्राम
फाइबर 3-4 ग्राम
प्रोटीन3-7 ग्राम
फैट1-1.3 ग्राम
पोटैशियमलगभग 584 मिलीग्राम

सिंघाड़े का आटा खाने के 5 फायदे

  1. अगर आप बीपी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो सिंघाड़े का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
  2. सिंघाड़े में पोटैशियम की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है, जो आपकी दिल की सेहत के लिए बेहतर साबित हो सकती है साथ ही इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूत करने में फायदेमंद है.
  3. अगर आपका पेट खराब रहता है, तो इसे अपनी डाइट में  शामिल कर सकते हैं. इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को ठीक रखता है. 
  4. सिंघाड़े के आटे में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक  रखने में मदद करते हैं.
  5. सिंघाड़े में प्रोटीन, आयरन और विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

राजगीरा का आटा का पोषण वैल्यू

प्रति 100 ग्राम पोषण मूल्य,

कैलोरी371 किलो कैलोरी
प्रोटीन14 ग्राम
डाइटरी फाइबर6.7 से 7 ग्राम
कैल्शियम159 मिलीग्राम
आयरन7.6 मिलीग्राम
मैग्नीशियम248 मिलीग्राम

राजगीरा का आटा खाने के फायदे

  1. राजगीरे का आटा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जिन लोगों में प्रोटीन की कमी रहती है उनके लिए नियमित रूप से इसका सेवन फायदेमंद है,
  2. राजगीरे में आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मददगार है.
  3. इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखकर वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
  4. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण ये शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है.
  5. नियमित रूप से इसका सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है.

कुट्टू का आटा की पोषण वैल्यू

प्रति 100 ग्राम पोषण मूल्य,

कैलोरी343 किलो कैलोरी
प्रोटीन13.3 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट71.5 ग्राम
डाइटरी फाइबर 10 ग्राम
फैट3.4 ग्राम
पानी10 ग्राम

कुट्टू का आटा खाने के फायदे

  1. इस आटे में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के साथ ही ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है.
  2. कुट्टू में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स भी भरपूर होता है, ऐसे में ये लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है.
  3. कुट्टू का आटा नियमित खाने से बालों को मजबूती मिलती है, साथ ही साथ बाल झड़ना भी कम हो सकता है.
  4. कुट्टू के आटे में न्यूट्रल थर्मल प्रॉपर्टीज मिलती हैं जो आंतों को साफ और मजबूत करने में मदद कर सकती है.
  5. यह आटा स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है. ये स्किन इन्फेक्शन को रोकने में मदद कर सकता है.

मेरे लिए सबसे बेस्ट कौन सा आटा है?

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सिंघाड़े का आटा आपके लिए बेस्ट है. इसमें प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है.

पेट ठीक रखने के लिए क्या खाएं?

वहीं, अगर आप अपने पेट को ठीक रखना चाहते हैं, तो मखाना आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है

दिल को ठीक रखने के लिए क्या खाएं?

अगर आप बीपी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो सिंघाड़े का आटा आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. इसमें लगभग 584 मिलीग्राम तक पोटैशियम पाया जाता है.

 Sources: metropolisindia medkart mkp.gem.gov.in

इसे भी पढ़ें: 100 ग्राम रागी में कितना प्रोटीन होता है? दूध से ज्यादा कैल्शियम वाली इस चीज़ के 7 बड़े फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuttu Aata, Singhara Atta, Rajgira Benefits, Makhana, Sawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com