विज्ञापन

Kuttu Ke Aate Mein Milawat: कुट्टू का आटा असली है या नकली कैसे पता करें?

Kuttu Ka Atta Asli Hai Ya Nakli: सावन और व्रत के दौरान इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे की शुद्धता कैसे जांचें? जानिए तेल, पानी और रंग की मदद से मिलावट पहचानने के आसान तरीके-

Kuttu Ke Aate Mein Milawat: कुट्टू का आटा असली है या नकली कैसे पता करें?
कुट्टू के आटे में मिलावट कैसे पहचानें?
NDTV

Sawan 2026: सावन का महीना चल रहा है, ज्यादातर लोग सोमवार के दिन व्रत रखेंगे और फलाहार करेंगे. आपकी थाली में फ्रूट्स, पकौड़ियों के साथ कुट्टू के आटे से बनी पूरियां भी शामिल होंगी, लेकिन आज सवाल यह है कि कुट्टू का आटा, जो आप खा रहे हैं, वह असली है या नहीं? कहीं उसमें कोई मिलावट तो नहीं की गई? देर किस बात की, जानते हैं कुट्टू के आटे में मिलावट कैसे पहचानें?

FSSAI के अनुसार खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ताओं को केवल भरोसेमंद ब्रांड और लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदनी चाहिए.

फूड सेफ्टी विशेषज्ञों का कहना है कि व्रत में इस्तेमाल होने वाले आटे जैसे कुट्टू, राजगीरा और सिंघाड़े के आटे को खरीदते समय पैकेजिंग, ब्रांड की विश्वसनीयता, FSSAI लाइसेंस नंबर और उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए. मिलावटी खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं.

कुट्टू की आटे की क्वालिटी कैसे चेक करें? | How To Know If Kuttu Ka Atta Is Pure Or Fake

तेल से पता लगाएं

असली कुट्टू के आटे का पता लगाने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको आटे में तेल को मिलाना है. अगर आटा असली होगा, तो उसमें थक्के नहीं बनेंगे और अगर नकली होगा, तो तेल को ऐड करते ही आटे में थक्के बनने लगेंगे. अगर आपके पास तेल मौजूद नहीं है, तो आप और भी कई तरह से पता लगा सकते हैं.

रंग से पहचानें

कुट्टू के आटे का रंग हल्का भूरा या गहरे रंग का होता है. जब भी मार्केट से ये आटा खरीदने जाएं, तो सबसे पहले उसका रंग देखें और फिर छूकर ये देखें कि आटा मुलायम है या नहीं. अगर ये सभी चीजें हैं, तो समझ जाएं आटा असली है. वहीं, अगर आपको आटा सफेद रंग का दिखे और छूने पर खुरदुरापन महसूस हो, तो समझ लें ये नकली है.

कुट्टू का आटा असली है या नकली? ऐसे पहचानें

जांचअसली आटा
रंगहल्का भूरा/गहरा
बनावटमुलायम
तेल टेस्टथक्के नहीं बनते
पानी टेस्टनीचे बैठ जाता है

पानी करेगा मदद

कुट्टू के आटे को पानी में मिलाकर देखें. अगर आटा असली होगा तो पानी के तले में बैठ जाएगा, वहीं अगर आटा नकली होगा, तो यह पानी में पूरी तरह से घुल जाएगा. असली या नकली पहचानना जरूरी है ताकि आप अपने शरीर को बीमारियों से दूर रख सकें. इसलिए जब भी बाजार से कुट्टू का आटा खरीदकर लाएं, जांच जरूर करें.

फूड सेफ्टी एक्सपर्ट्स के अनुसार मिलावटी आटे के सेवन से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: Vrat Ka Khana: सावन के दूसरे सोमवार व्रत में बनाएं समा चावल का पराठा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Kuttu Atta Benefits: एक नहीं कई फायदे पहुंचाता है कुट्टू का आटा, जानें पोषण वैल्यूज

श्रावण व्रत में क्या खाएं? दिनभर एनर्जेटिक रहने और वजन को कंट्रोल करने के लिए इन 5 रेसिपीज को करें ट्राई

FAQs

1. कुट्टू के आटे में मिलावट कैसे पहचानें?

तेल, पानी और रंग की मदद से कुट्टू के आटे की शुद्धता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

2. असली कुट्टू के आटे का रंग कैसा होता है?

असली कुट्टू का आटा हल्के भूरे या गहरे रंग का दिखाई देता है.

3. पानी से कुट्टू के आटे की जांच कैसे करें?

लेख के अनुसार असली आटा पानी के नीचे बैठ जाता है जबकि नकली आटा घुल सकता है.

4. व्रत में कुट्टू का आटा खाना सुरक्षित है?

शुद्ध और भरोसेमंद स्रोत से खरीदा गया कुट्टू का आटा व्रत में उपयोग किया जाता है.

5. कुट्टू का आटा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

रंग, बनावट और विश्वसनीय ब्रांड या विक्रेता पर ध्यान देना चाहिए. लेख में रंग और बनावट की जांच का उल्लेख किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuttu Ka Aata Asli Hai Ya Nakli Kaise Pehchane, Kuttu Ka Aata, Buckwheat Flour, Aduletaration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com