आजकल हर कोई अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहता है. कोई वजन घटाना चाहता है तो किसी को पेट की दिक्कतें लगी रहती हैं. ऐसे में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि हम रोज जो खाना खाते हैं, उसमें सबसे मजबूत और सही चीज क्या है? भारत में रोटी के बिना तो गुजारा ही नहीं होता, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस गेहूं की रोटी हम रोज खाते हैं, क्या वो वाकई सबसे ज्यादा ताकत देने वाला आटा है? या फिर बाजार में मिलने वाले दूसरे आटे उससे भी ज्यादा फायदेमंद हैं?
चलिए बिना देरी किए जानते हैं सबसे ताकतवर आटा कौन सा है?
गेहूं का आटा बनाम बाकी आटे:
बकपन से ही हम सब गेहूं की रोटी खाते आए हैं. ये खाने में स्वाद लगती है और आसानी से पच भी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ गेहूं के आटे में वो सारे पोषण नहीं होते जो हमारे शरीर को चाहिए होते हैं. सब आटे की अपनी खासियत है, चलिए जानते हैं कौन सा आटा कब खाना चाहिए?
बाजरे का आटा
अगर शरीर को असली ताकत और गर्मी चाहिए तो बाजरा सबसे बेहतरीन माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और फाइबर होता है. यह खून की कमी को दूर करता है और शरीर को अंदर से मजबूती देता है. अगर आपको थकान महसूस होती है तो बाजरे की रोटी अपनी डाइट में जरुर शामिल करें.
रागी का आटा:
अगर आप कैल्शियम की बात करेंगे तो रागी के आगे कोई आटा नहीं टिकता. बच्चों और बुजुर्गों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए यह सबसे बेस्ट आटा है. इसमें शुगर बहुत कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इतना ही नहीं, नियमित रूप से इसका सेवन वजन कंट्रोल करने में भी मददगार है.
बेसन या चने का आटा:
जो लोग जिम जाते है या अपनी मसल्स मजबूत बनाना चाहते है, उनके लिए चने का आटा यानी बेसन सबसे बढ़िया है. इसमें गेहूं से ज्यादा प्रोटीन और फाइबर होता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. इसे आप गेहूं के आटे में मिलाकर भी गूंथ सकते है.
मक्के का आटा:
मक्के की रोटी सरसों के साग के साथ तो सबने खाई होगी. यह ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है. इसमें विटामिन ए और बी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
सबसे ताकतवर आटा कौन सा है?
अगर देखा जाए तो कोई भी एक अकेला आटा पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होता. हर आटे के अपने अलग फायदे है. इसीलिए आज के समय में सबसे ज्यादा ताकतवर और फायदेमंद 'मल्टीग्रेन आटा' यानी मिलाजुला आटा माना जाता है.
घर पर कैसे बनाए सबसे ताकतवर आटा?
- गेहूं का आटा ले.
- इसमें किलो चने का आटा, बाजरा और रागी मिला लें.
- इस मिक्सचर की रोटी खाने से आपके शरीर को प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन सब एक साथ मिल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं