Viral Post: मिडिल क्लास लोग कभी अमीर क्यों नहीं बन पाते? एंटरप्रेन्योर प्रेम सोनी ने इसका जवाब अमीर मारवाड़ी परिवार का उदाहरण देते हुए दिया. 16 नवंबर की रात करीब सवा 10 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'अमीर मारवाड़ी परिवार में लोग अपनी आने वाली 3 पीढ़ियों की आजादी को ध्यान में रखकर काम करते हैं. जबकि मीडिल क्लास परिवार में हर पीढ़ी सिर्फ अपनी सुविधाओं को बेहतर करने में लगी रहती है. इसीलिए मध्यम वर्ग हमेशा मध्यम वर्ग ही बना रहता है.'
'दादा की मेहनत का फायदा पौते को मिलेगा'
इस बात को समझाने के लिए प्रेम ने उदाहरण देते हुए कहा, 'आज किसी भी ऐसे मारवाड़ी बिजनेस के घर को देखिए, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये है. अब 30 साल पीछे जाइए. आपको कोई पिता या दादा मिलेंगे, जो धूल भरे गोदाम में एक गद्दे पर सोते थे, दिन में 16 घंटे काम करते थे, अपनी डेस्क पर बैठकर ठंडी रोटियां खाते थे, कभी छुट्टी नहीं लेते थे और लगातार 25 सालों तक उन्हें यह भी नहीं पता था कि छुट्टियां क्या होती हैं. उन्होंने सारा दर्द सहा, पैसा जोड़ा और अपने परिवार के लिए आजादी खरीदी. उन्होंने कभी थकान का रोना नहीं रोया, क्योंकि उन्होंने दो दशकों तक खून-पसीना बहाया, ताकि आज उनके 23 साल के पोते को कभी नौकरी के लिए अपना रिज्यूमे न बनाना पड़े.'
'वर्क लाइफ बैलेंस के चक्कर में फंस गए लोग'
प्रेम ने आगे कहा, 'वहीं दूसरी ओर, मीडिल क्लास परिवार को देखिए. वहां दादाजी ने हमेशा सुरक्षित रास्ता चुना. पिताजी ने आराम से 9 से 5 की नौकरी की, रविवार को छुट्टी ली और अपनी बचत को 7% वाली FD में डाल दिया. किसी ने भी कोई बड़ा जोखिम नहीं उठाया. किसी ने भी कोई बड़ी संपत्ति नहीं बनाई. अब 24 साल की उम्र में, जब आपके पास विरासत में मिली कोई पूंजी नहीं है, तो आप 50000 रुपये की सैलरी पर 5 दिन का काम, 8 घंटे की नींद, मेंटल हेल्थ के लिए छुट्टियां और यूरोप जैसा वर्क-लाइफ बैलेंस चाहते हैं, लेकिन कीमत कोई नहीं चुकाना चाहता.'
'बिना संघर्ष किए फल नहीं मिलता है'
सोनी ने आखिर में कहा, 'अगर आपके दादाजी ने बिजनेस खड़ा करने के लिए संघर्ष नहीं किया, आपके पिताजी ने भी कोई संघर्ष नहीं किया, और आप खुद 14 घंटे काम करने से इनकार करते हैं, क्योंकि आपको लगता है कि यह टॉक्सिक हसल कल्चर लगता है, तो बधाई हो! आपने पक्का कर दिया है कि साल 2047 में आपके बच्चे किसी ऑफिस के छोटे से केबिन में बैठे होंगे और HR मैनेजर के सामने 8% इंक्रीमेंट की भीख मांग रहे होंगे. इन्ही सब वजहों से मध्यम वर्ग हमेशा मध्यम वर्ग ही बना रहता है, क्योंकि हर पीढ़ी उस पेड़ के फलों का मजा लेना चाहती है, जिसे उनके परिवार में कभी किसी ने लगाने की जहमत ही नहीं उठाई.'
यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-
Every wealthy Marwadi family has one dark secret that middle class India refuses to accept. Someone in the bloodline had to destroy their own work life balance so the next three generations could be free. Check any Marwadi business house worth ₹50 Crore today. Go back 30 years. You will find a father or grandfather who slept on a mattress inside a dusty godown, worked 16 hour days, ate cold rotis at his desk, took zero weekends off and didn't know what a vacation meant for 25 straight years. He absorbed the pain and compounded the cash and bought the family's freedom. He didn't cry about burnout because he bled for two decades so that his 23 year old grandson today never has to write a resume. Now look at the Indian middle class. Your grandfather played it safe. Your father worked a comfortable 9 to 5, took his Sundays off and parked his savings in a 7% FD. Nobody took the hit. Nobody built the asset base. Now at 24 with ₹0 in generational capital, you want a 5 day work week, 8 hours of sleep, mental health days and European work life balance on a ₹50,000 salary. One generation has to pay the price. If your grandfather didn't suffer to build a business and your father didn't suffer and you refuse to work 14 hour days because it is toxic hustle culture. Congratulations. You have officially guaranteed that your children will be sitting in a cubicle in 2047 begging the HR manager for a 8% increment. The middle class stays middle class because every generation wants to enjoy the fruits of a tree that nobody in their family ever bothered to plant.
— Prem Soni (@ValueWithPrem) November 16, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अलग-अलग राय
एक यूजर ने लिखा, 'आपकी बात एकदम सही है. पीढ़ियों से चली आ रही संपत्ति को भाई-भतीजावाद नहीं कहा जा सकता. यह एक रिले रेस की तरह है, जहां किसी ने कड़ी मेहनत की और सही वित्तीय फैसले लिए.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह तो बड़ी आसानी से सारा दोष पिछली पीढ़ियों पर मढ़ने जैसा है. जो लोग कमाते हैं, वे लोन लेते हैं, घर और कारें खरीदते हैं, और इसी तरह अर्थव्यवस्था चलती है. अगर हर किसी के पास पहले से ही पुश्तैनी संपत्ति हो, तो बैंकिंग सिस्टम ही ठप हो जाएगा. अर्थव्यवस्था सिर्फ पुश्तैनी संपत्ति वाले लोगों के भरोसे नहीं चल सकती.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'जल्दी अमीर होने का आसान तरीका यही है कि शादी मत करो, बच्चे मत पैदा करो, मजे करो और आगे बढ़ो.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'अगर आपके पास अपनी सेहत, परिवार या खुशी के लिए समय नहीं है, तो 50 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा करने का क्या फायदा? पैसा जीवन को बेहतर बनाने का एक साधन है, न कि जीवन जीने को टालने का कोई कारण.'
यह भी पढ़ें:- वृंदावन की गलियों में झाड़ू लगाने वाला बना इंटरनेट की सुर्खियां, लोग बोले- 'इनकी आवाज ने श्रीजी का एहसास करा दिया'
यह भी पढ़ें:- गुरुग्राम छोड़कर हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल को आई शहर के शोर-शराबे की याद, बैग पैक करके आ गए चंडीगढ़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं