विज्ञापन

Winter Food: ठंड में रोज खाएं 1 मेथी का लड्डू, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां, नोट करें दादी-नानी की सीक्रेट रेसिपी

ठंड का मौसम और मेथी के लड्डू, सेहत के लिए क्यों माना जाता है बेस्ट कॉम्बिनेशन.

Winter Food: ठंड में रोज खाएं 1 मेथी का लड्डू, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां, नोट करें दादी-नानी की सीक्रेट रेसिपी
मेथी के लड्डू बनाने की रेसिपी.
NDTV

मेथी किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. भारतीय घरों में ठंड की दस्तक शुरू होते ही लड्डू बनना शुरू हो जाते हैं और उनमें से एक है मेथी का लड्डू. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गरम रखने में मददगार है. अगर आप भी शरीर को फ्लू, सर्दी-जुकाम आद‍ि से बचाना चाहते हैं, तो मेथी और सोंठ के लड्डू का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

कैसे बनाएं सौंठ मेथी लड्डू- 

सामग्री-

  • गेहूं का आटा
  • बेसन
  • घी
  • गुड़
  • सौंठ पाउडर
  • मेथी दाना
  • हल्दी पाउडर
  • अदरक पाउडर
  • काली मिर्च पाउडर
  • नमक
  • सूखे मेवे 

विधि-

  1. इन लड्डूओं को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मेथी दाना को धीमी आंच पर भूनें जब तक वह खुशबू न देने लगे. 
  2. इसे ठंडा होने दें और दरदरा पीस लें. एक पैन में घी गरम करें और उसमें गेहूं का आटा और बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें जब तक वह सुनहरा भूरा न हो जाए.
  3. भुने हुए आटे के मिश्रण में सौंठ पाउडर, मेथी दाना पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक पाउडर, काली मिर्च पाउडर, और नमक मिलाएं. 
  4. एक पैन में गुड़ और 1/2 कप पानी मिलाकर धीमी आंच पर पिघलाएं. गुड़ की एक तार की चाशनी बनाएं. 
  5. गुड़ की चाशनी को आटे के मिश्रण में मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें. 
  6. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर हाथों से लड्डू बनाएं. लड्डू को सूखे मेवों से सजाएं और इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें.
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें मेथी के लड्डू का सेवन- 

मेथी के लड्डूओं का सेवन दूध के साथ किया जा सकता है. सुबह की शुरुआत ही मेथी के लड्डू और दूध के साथ करनी चाहिए.

मेथी के लड्डू खाने के फायदे-

मेथी के लड्डू खाने से गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों को बराबर पोषण मिलता है और हार्मोन भी संतुलित रहते हैं, जो नॉर्मल डिलीवरी की संभावना को बढ़ा सकते हैं. मेथी के लड्डू वात दोष को नियंत्रित कर जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत देते हैं. यह लड्डू हड्डियों को मजबूती देने में भी सहायक हैं. मेथी के लड्डू हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं मेथी के लड्डूओं में भरपूर फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है जिससे ब्लड में शुगर तेजी से स्पाइक नहीं करता.

ये भी पढ़ें-  Winter Food: सर्दियों में रोज पिएं ये सूप, इम्यूनिटी को मिलेगा बूस्ट और शरीर रहेगा मजबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Methi Ke Laddu, Methi Ke Laddu Khane Ke Fayde, Methi Ke Laddu Recipe, Winter Food, Dadi Nani Ke Nuskhe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com