विज्ञापन

प्रोटीन वाली रोटी कैसे बनाएं? आटे में मिला दें ये जादुई चीज, कभी नहीं होगी प्रोटीन की कमी

हर बार वही गेहूं की रोटी क्यों बनानी, जब आप घर पर प्रोटीन की रोटी बना सकते हैं, नोट करें रेसिपी.

प्रोटीन वाली रोटी कैसे बनाएं? आटे में मिला दें ये जादुई चीज, कभी नहीं होगी प्रोटीन की कमी
प्रोटीन वाली रोटी की रेसिपी
NDTV

खाने की थाली में गरमा-गरम फूली हुई रोटियां मिल जाएं, तो खाने का मजा ही कुछ और हो जाता है. हमारे देश में तो सुबह-शाम दोनों समय डाइट का अहम हिस्सा यही है पर क्या आप जानते हैं कि रोज खाई जाने वाली मैदे या प्लेन गेंहू की रोटी सिर्फ कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है? यह पेट तो भर देती है, लेकिन शरीर को वो पोषण नहीं दे पाती जिसकी आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरत है.अगर आप बिना किसी झंझट के अपनी फिटनेस सुधारना चाहते हैं, तो बस अपने डेली रूटीन के आटे में एक छोटा सा बदलाव करने की जरूरत है. ऐसा करने से वजन कंट्रोल में भी रहेगा और बार-बार भूख लगने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा. तो देर किस बात की है चलिए जानते हैं घर पर प्रोटीन रोटी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?

सामग्री:

  • बेसन (दो कटोरी) 
  • मोटा अनाज (एक कटोरी ज्वार, बाजरा या फिर मक्के के आटे में से कोई एक चुन लें)
  • गेहूं का आटा (एक कटोरी)
  • पानी (आवश्यकतानुसार)

घर पर प्रोटीन वाली रोटी बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक बड़ा बर्तन या परात लें.
  2. अब इसमें ऊपर बताई गई मात्रा के अनुसार यानी 2 कप बेसन, 1 कप मिलेट और 1 कप गेंहू का आटा डालकर अच्छी तरह आपस में मिला लें.
  3. इस तरह कुल 4 कप का एक बेहतरीन हाई-प्रोटीन मल्टीग्रेन मिक्स तैयार हो जाएगा.
  4. इसे किसी डिब्बे में भरकर रख लें ताकि रोज नापना न पड़े.
  5. जब भी आपको खाने के लिए रोटियां बनानी हों, इस डिब्बे में से जरूरत के मुताबिक आटा निकाल लें.
  6.  अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर इसे नरम गूंथ लें.
  7. ध्यान रखें कि गूंथने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर जरूर छोड़ें, क्योंकि बेसन और मिलेट्स पानी को थोड़ा देर से सोखते हैं जिससे रोटियां बेहद मुलायम बनती हैं.
  8.  अब इस गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लें.
  9.  सूखे आटे की मदद से चकले पर इसे गोल आकार में बेल लें.
  10. इसके बाद गर्म तवे पर डालकर दोनों साइड से सुनहरा होने तक अच्छी तरह सेक लें.
  11.  आपकी यह ताकतवर और स्वादिष्ट रोटी बिल्कुल तैयार है.
  12. इसे गरमा-गरम किसी भी मनपसंद मौसमी सब्जी, ताजे दही, घर की बनी तीखी चटनी या अचार के साथ परोसें.

इसे भी पढ़ें: मेथी की पूरी और टमाटर की चटनी कैसे बनाएं? कुरकुरी पूरी और चटपटी चटनी बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com