विज्ञापन

सब्जी में ज्यादा मिर्च हो जाए तो क्या करें? 3 हैक्स, जिससे स्वाद हो जाएगा बेहतर

सब्जी या फिर किसी खाने में मिर्च ज्यादा हो जाए तो इसे कम करने के लिए आप कुछ आसान से हैक को आजमा सकते हैं. यहां जानते हैं इन हैक्स के बारे में-

सब्जी में ज्यादा मिर्च हो जाए तो क्या करें? 3 हैक्स, जिससे स्वाद हो जाएगा बेहतर
how to reduce spiciness in food : सब्जी में मिर्च ज्यादा हो जाए तो क्या करें?

खाना बनाना एक आर्ट है, जिसमें अगर छोटी सी भी गलती हो जाए तो खाने का पूरा स्वाद बिगड़ जाता है. हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो खाना बनाते समय कभी-कभी कुछ गलतियं कर देते हैं, जिसमें खाने में नमक ज्यादा होना, सब्जी में मिर्च ज्यादा होना जैसी गलतियां शामिल हैं. खाने में अगर मिर्च ज्यादा चली जाए, तो फिर समझ नहीं आता है कि आखिर इस सब्जी का क्या करें? हम में से कई लोग इन सब्जियों को फेंक देते हैं. लेकिन ये अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है. अगर आपने भी ऐसी गलती की है, तो इसे सुधारने की कोशिश करें. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिससे खाने में के मिर्च के स्वाद को कम किया जा सकता है. यहां जानते हैं खाने में या सब्जी में मिर्च ज्यादा चली जाए तो क्या करें?

मिल्क प्रोडक्ट को करें मिस्क

अगर आपकी सब्जी काफी ज्यादा तीखी हो गई है, तो उसमें थोड़ा मिल्क प्रोडक्ट्स जैसे- दही, ताजी मलाई या दूध मिला सकते हैं. डेयरी प्रोडक्ट्स मिर्च के तीखेपन को बैलेंस करने में मददगार होता है. अगर आप पनीर की सब्जी, मिक्स वेज, शाही या ग्रेवी वाली सब्जियां बना रहे हैं, तो मिल्क प्रोडक्ट्स को एड करने से न सिर्फ तीखापन कम होगा, बल्कि इससे सब्जी का स्वाद भी बेहतर हो सकता है. 

ध्यान रखें कि दही डालने से पहले गैस की आंच धीमी कर दें, वरना दही फट सकता है. इससे सब्जी का स्वाद भी ज्यादा रिच और क्रीमी हो जाता है.

उबला हुए आलू से बैलेंस करें तीखापन

सब्जी के तीखेपन को कम करने के लिए उबले हुए आलू का इस्तेमाल करना भी एक बेस्ट तरीका हो सकता है. अगर सब्जी में मिर्च ज्यादा हो गई है तो एक या दो उबले हुए आलू मैश करके उसमें मिला दें. आलू अतिरिक्त मसालों और तीखेपन को काफी हद तक सोख लेते हैं.

आप इस हैक को सूखी और ग्रेवी दोनों तरह की सब्जियों में इस्तेमाल कर सकते हैं. आलू मिलाने के बाद सब्जी को 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि सभी स्वाद अच्छी तरह मिल जाएं.

ग्रेवी की मात्रा को बढ़ाकर स्वाद को करें बैलेंस

अगर किसी सब्जी में मिर्च ज्यादा चली जाए, तो आप सब्जी की कुल मात्रा बढ़ाकर मिर्च के स्वाद को बैलेंस कर सकते हैं. इसके लिए आप टमाटर की प्यूरी, प्याज का पेस्ट, उबली सब्जियां या थोड़ा अतिरिक्त ग्रेवी तैयार करके मिला सकते हैं.

मान लीजिए आलू की सब्जी में मिर्च ज्यादा हो गई है, तो उसमें कुछ और उबले आलू डाल दें. इसी तरह मिक्स वेज में कुछ अतिरिक्त सब्जियां मिलाने से तीखापन अपने आप कम हो जाएगा. इससे स्वाद भी बना रहेगा और खाना ज्यादा लोगों के लिए पर्याप्त हो जाएगा.

ये भी पढ़ें - दाल जल जाए, तो क्या करें? स्मेल भगाने के लिए अपनाएं ये 5 हैक्स, बढ़ जाएगा दाल का टेस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spice, Spicy Food, Sabji, Spicy Andhra Food, Spicy Food Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com