विज्ञापन

जली हुई दाल को कैसे ठीक करें? फौरन करें ये 5 काम, नहीं होगा स्वाद खराब

कई बार काम-काज में बिजी होने के चलते दाल को चढ़ाकर भूल जाते हैं, ऐसे में दाल जल जाती है. अगर आपके घर में भी दाल चल गई है, तो इसे फेंकने के बजाय कुछ ट्रिक्स आजमाकर इसे ठीक कर सकते हैं. यहां जानते हैं इन ट्रिक के बारे में-

जली हुई दाल को कैसे ठीक करें? फौरन करें ये 5 काम, नहीं होगा स्वाद खराब
Burnt Dal Smell Remove : जले हुए दाल का स्मेल कैसे हटाएं?

दाल-चावल का दीवाना हम में से कई लोग हैं, इसलिए कुछ घरों में लगभग हर दिन दाल-चावल बनता है. दाल कई तरह के होते हैं, जिनमें अरदर की दाल, मूंगदाल, मसूर की दाल शामिल हैं. लेकिन कई बार गैस पर दाल चढ़ाकर हम किसी दूसरे काम में व्यस्त हो जाते हैं और दाल तले से जल जाती है. ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी सिर्फ दाल का जलना नहीं, बल्कि उसमें आने वाली जली हुई बदबू होती है. यह स्मेल पूरी दाल का स्वाद बिगाड़ सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर इस बदबू को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

1. दूसरे बर्तन में तुरंत निकाल लें दाल

अगर दाल जल गई है, तो उसमें करछी न लजाएं और न ही हिलाए. इससे तले में जला हुआ हिस्सा ऊपर मिल जाएगा और बदबू और ज्यादा फैल जाएगी. दाल की ऊपरी परत को धीरे-धीरे किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें. ध्यान रखें कि जला हुआ हिस्सा नीचे ही रह जाए.

2. कोयले के टुकड़े से जली हुई स्मैल करें कम

कई लोग जली हुई स्मेल दूर करने के लिए कोयले की मदद लेते हैं. एक छोटा सा गर्म कोयला कटोरी में रखकर दाल वाले बर्तन में कुछ मिनट के लिए रखें और ढक्कन बंद कर दें. इससे जलेपन की गंध थोड़ी कम हो सकती है.

3. देसी घी का तड़का लगाएं

दाल में हल्का सा नया तड़का लगाने से भी स्वाद और खुशबू बेहतर हो सकती है. देसी घी में जीरा, हींग, लहसुन और सूखी लाल मिर्च का तड़का तैयार करें और दाल में डाल दें. घी और मसालों की खुशबू जली हुई स्मेल को काफी हद तक दबाने में मदद करती है.

4. नींबू का रस मिलाएं

दाल में थोड़ा सा नींबू का रस डालने से स्वाद ताजा महसूस होता है. इसकी हल्की खटास जलेपन के असर को कम कर सकती है. हालांकि नींबू बहुत ज्यादा न डालें, वरना दाल का मूल स्वाद बदल सकता है.

5. हरा धनिया और गर्म मसाला करें इस्तेमाल

परोसने से पहले दाल में ताजा कटा हरा धनिया और चुटकीभर गर्म मसाला डालें. इससे दाल की खुशबू बढ़ती है और जली हुई गंध कम महसूस होती है.

अगर दाल बहुत ज्यादा जल गई हो तो क्या करें?

अगर दाल काफी ज्यादा जल गई है और पूरे बर्तन में तेज जली हुई बदबू आ रही है, तो उसे बचाना मुश्किल हो सकता है. ऐसी स्थिति में नई दाल बनाना ही बेहतर ऑप्शन है, क्योंकि ज्यादा जली हुई दाल खाने से स्वाद खराब होने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें - दाल में नमक हो गया है ज्यादा? तुरंत आजमाएं ये 3 सिंपस से ट्रिक्स, स्वाद और भी हो जाएगा बेहतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, Cooking Tips, Kitchen Hacks For Burnt Utensils, Burnt Recipes, Burnt Rice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com