विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: भंडारे जैसा मीठा-खट्टा कद्दू घर पर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

घर पर बनाएं भंडारे जैसी खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले.

आज क्या बनाऊं: भंडारे जैसा मीठा-खट्टा कद्दू घर पर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी
कद्दू की सब्जी कैसे बनाएं.
NDTV

कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसे स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. लेकिन अक्सर कद्दू का नाम सुनते ही बच्चे और बड़े नाक मुंह बनाने लगते हैं? क्या आपके घर में भी ऐसा ही होता, अगर हां तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे यूट्यूब चैनल (Rao Manju Kitchen) पर शेयर किया गया है. हम जिस डिश की बात कर रहे हैं वो भंडारे जैसी खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाने का तरीका बेहद अनोखा है और इसमें बहुत ज्यादा मसालों की भी जरूरत नहीं पड़ती. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने की पूरी विधि.

यहां देखें रेसिपी वीडियो- 

कैसे बनाएं भंडारे जैसी कद्दू की सब्जी-

  1. सवा किलो कद्दू लें. इसके थोड़े से दाग-धब्बे वाले छिलके हटाकर इसे मीडियम साइज के टुकड़ों में काट लें. कद्दू काटते समय इसके बीज निकाल लें. 
  2. ​सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में एक छोटा चम्मच तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें आधा चम्मच मेथी दाना डालें. 
  3. मेथी के भुनने के बाद कटा हुआ कद्दू कुकर में डाल दें. इसके बाद इसमें चौथाई चम्मच नमक और चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालें. 
  4. अब आधा कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और मीडियम आंच पर दो सीटी आने तक पकाएं. 
  5. दो सीटी आते ही कुकर की भाप तुरंत निकाल दें. 
  6. ​अब एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल या घी गरम करें. तेल गरम होने पर उसमें दो सूखी लाल मिर्च, एक चम्मच जीरा, एक बड़ी इलायची और थोड़ी सी हींग डालें.
  7. इस रेसिपी में लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, इसलिए हींग का तड़का इसके स्वाद को और बढ़ा देता है. 
  8. ​इसके बाद कढ़ाई में दो बड़े साइज के टमाटर डालें. अब इसमें स्वाद के अनुसार नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर और एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भूनें. 
  9. जब मसाले तेल छोड़ने लगें तो इसमें आधा चम्मच अमचूर पाउडर मिलाएं. 
  10. ​इस सब्जी का असली स्वाद इसके खट्टे-मीठे फ्लेवर से आता है. इसके लिए मसाले में दो चम्मच ताजा दही डालें और इसे लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. 
  11. इसके बाद इसमें एक चम्मच गुड़ मिलाएं. गुड़ डालने से सब्जी का स्वाद एकदम हलवाई स्टाइल भंडारे वाले पेठे जैसा हो जाता है. 
  12. ​अब कुकर में उबले हुए कद्दू को उसके पानी समेत मसाले में पलट दें. 
  13. साथ ही थोड़ी सी कसूरी मेथी और आधा चम्मच गरम मसाला डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें. 
  14. अब कढ़ाई को ढककर 3 से 4 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकाएं ताकि सारे मसालों का फ्लेवर कद्दू के अंदर तक समा जाए. 
  15. लास्ट में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
  16. तैयार है आपकी हलवाई जैसी स्वादिष्ट, खट्टी-मीठी और चटपटी कद्दू की सब्जी.
  17. इसे आप पूरी, पराठे या गरमा-गरम चपाती के साथ सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: राजस्थान की फेमस काचरी की सब्ज़ी कैसे बनाएं? स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे दूसरी सब्जियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaddu Ki Sabji, Kaddu Ki Sabji Khane Ke Fayde, Kaddu Ki Sabji Recipe, Kaddu Ki Sabji In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com