विज्ञापन

दाल में नमक हो गया है ज्यादा? तुरंत आजमाएं ये 3 सिंपस से ट्रिक्स, स्वाद और भी हो जाएगा बेहतर

दाल में अगर नमक ज्यादा हो जाए, तो फेंकने के बजाय इन आसान ट्रिक को आजमा लें. इससे दाल का स्वाद पहले से भी अच्छआ हो जाएगा.

दाल में नमक हो गया है ज्यादा? तुरंत आजमाएं ये 3 सिंपस से ट्रिक्स, स्वाद और भी हो जाएगा बेहतर
Daal Salt Balance Tips : दाल में नमक ज्यादा हो जाए, तो क्या करें?

How to remove excess salt from dal : हमारे घरों में लगभग हर दिन दाल जरूर बनती है. हम में से कई लोगों को यह काफी ज्यादा पसंद भी है. लेकिन कई बार जल्दबाजी में या बातचीत करते हुए नमक हाथ से थोड़ा ज्यादा पड़ जाता है. ऐसे में दाल का पूरा स्वाद खराब हो जाता है और लगता है कि सारी मेहनत बेकार हो गई. लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर दाल में नमक ज्यादा हो जाए, तो इसे फेंकने के बजाय कुछ ट्रिक को आजमाकर इसका स्वाद ओर भी ज्यादा बेहतर कर सकते हैं. इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिससे दाल से एक्स्ट्रा नमक को निकालकर उसका स्वाद बेहतर किया जा सके. यहां जानते हैं इन ट्रिक के बारे में-

दाल में डालें उबले हुए आलू 

अगर दाल में नमक ज्यादा हो गया है, तो दाल को सही करके का सबसे अच्छा तरीका उबला हुआ आलू डाल में डाल देना होता है. ये आलू दाल के अतिरिक्त नमक को काफी हद तक सोख लेता है. इसके लिए 1 या 2 उबले आलू को बड़े टुकड़ों में काटकर दाल में 10-15 मिनट तक पकाएं. बाद में चाहें तो आलू निकाल सकते हैं या दाल के साथ ही परोस सकते हैं. 

इस ट्रिक का फायदा : ये ट्रिक आजमाने से न सिर्फ दाल से नमक कम हो जाता है. बल्कि आलू दाल को थोड़ा गाढ़ा और क्रीमी बनाता है, जिससे उसका स्वाद और बेहतर हो जाता है.

बिना नमक वाली दाल या पानी मिलाएं

अगर नमक काफी ज्यादा हो गया है, तो दाल की मात्रा बढ़ाना सबसे कारगर तरीका हो सकता है. इसके लिए थोड़ी सी अतिरिक्त दाल बिना नमक के बनाकर उसमें मिला दें. अगर समय कम है तो थोड़ा गर्म पानी डालकर दाल को कुछ देर उबालें.

ध्यान रखें कि पानी मिलाने के बाद दाल में दोबारा तड़का लगाने से उसका स्वाद फीका नहीं लगेगा. यह तरीका नमक का संतुलन बनाए रखने के साथ दाल की मूल स्वादिष्टता भी बरकरार रखता है.

नींबू या ताजी मलाई का करें इस्तेमाल

कई प्रोफेशनल शेफ मानते हैं कि खट्टापन और क्रीमी टेक्सचर नमक की अधिकता को संतुलित करने में मदद करते हैं. दाल तैयार होने के बाद उसमें थोड़ा नींबू का रस या एक चम्मच ताजी मलाई मिला सकते हैं.

नींबू दाल में ताजगी लाता है, जबकि मलाई उसका स्वाद मुलायम बना देती है. इससे नमक उतना तीखा महसूस नहीं होता और दाल का फ्लेवर भी निखर जाता है.

ये भी पढ़ें - पानी के घोल से बनेंगे कुरकुरे मूंग दाल पकौड़े और कचौड़ी, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, Kitchen Hacks And Tricks, Kitchen Hacks Alert, Dal For Health, Dal And Brinjal Dish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com