अगर आपका भी शाम के वक्त चाय के साथ कुछ चटपटा और करारा खाने का मन करता है, लेकिन समझ नहीं आता कि क्या बनाएं, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम एक ऐसी शानदार रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे खाने के बाद आप समोसा और कचौड़ी का स्वाद भी भूल जाएंगे. मजे की बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज लाने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर में रखे सिर्फ एक कप कच्चे चावल से ही यह टेस्टी नाश्ता बनकर तैयार हो जाता है. इस रेसिपी को हाल ही में यू्टूयब चैनल (Papa Mummy Kitchen - Specials) पर शेयर किया गया है.
यहां देखें रेसिपी वीडियो-
कैसे बनाएं कच्चे चावल के पकौड़े-
- इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है. सबसे पहले एक कप कच्चे चावल को अच्छे से धोकर लगभग एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- जब चावल अच्छे से भीग जाएं, तब इनका पानी निकालकर मिक्सी के जार में डालें.
- इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाएं ताकि एक एकदम स्मूथ और क्रीमी पेस्ट तैयार हो.
- अब इस नाश्ते में अच्छी सॉफ्टनेस लाने के लिए इसमें उबले हुए आलू मिला लें.
- आलू और चावल के इस मिश्रण को मिक्सी में पीसकर एक गाढ़ा और चिकना बैटर तैयार कर लें.
- इसके बाद इस बैटर को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा और स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं.
- किसी भी तरह का सोडा या इनो डालने की जरूरत नहीं है, बस हाथ से इस घोल को दो से तीन मिनट तक अच्छे से फेंट लें, जिससे इसमें हवा भर जाए और पकौड़े एकदम पहले-फूले और हल्के बनेंगे.
- अब कड़ाही में तेल गरम करके छोटे-छोटे पकौड़े इसमें डालें मध्यम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें.
- इन पकौड़ों के साथ खाने के लिए आप घर पर ही बहुत आसानी से प्याज और टमाटर की तीखी-चटपटी चटनी बना सकते हैं.
नोट- अगर आप तेल कम खाना पसंद करते हैं, तो इसी बैटर में थोड़ा सा गाजर, प्याज और चुटकी भर मीठा सोडा मिलाकर तवे पर चीले की तरह हल्का सेंक कर भी तैयार कर सकते हैं.
कैसे बनाएं स्वादिष्ट चटनी-
- चटनी के लिए पैन में थोड़ा तेल गरम करके चना दाल, लहसुन, प्याज और टमाटर को अच्छे से भून लें.
- थोड़ा सांभर मसाला डालकर मिक्सी में पीस लें. तड़का लगाकर तैयार यह चटनी पकौड़ों के स्वाद को चार गुना बढ़ा देती है.
ये भी पढ़ें- करवा चौथ से पहले 7 किलो वजन कैसे घटाएं? डाइटिशियन की इस ड्रिंक से मिलेगा स्लिम फिगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं