Viral Video: मुंबई की सड़कों पर मंगलवार सुबह एक ऐसा नजारा देखा, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. ब्रिटेन के प्रिंस विलियम खुद ई-रिक्शा चला रहे थे और पीछे सवारी की तरह बैठी थीं उनकी पत्नी केट मिडलटन. यह शाही जोड़ा पर्यावरण को बचाने वाले अर्थशॉट प्राइज 2026 के लिए मुंबई आया हुआ है और उनका यह देसी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है.
The Prince and Princess of Wales arrive in style in Mumbai, with Prince William personally driving an electric rickshaw during their visit to India. A memorable moment combining royal charm with modern, sustainable transport. 🇬🇧🇮🇳 #PrinceOfWales #PrincessOfWales #Wales #RoyalFamily #India #EarthshotPrize
— Lucky (@LuckyDvysb) November 17, 2026
रिक्शा राइड के बाद फाइनलिस्ट से मुलाकात
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्र के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर से उतरने के बाद उन्होंने दुनिया भर से आए उन 15 फाइनलिस्ट से मुलाकात की, जिन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए शानदार आइडिया दिए हैं. भारत के लिए गर्व की बात यह है कि इन 15 में दो नाम हमारे देश के भी हैं- महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी और महिला हाउसिंग ट्रस्ट.
कल सचिन तेंदुलकर के साथ खेला था गली क्रिकेट
इससे एक दिन पहले शाही जोड़े को बलार्ड एस्टेट इलाके में सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलते देखा गया था. वहां प्रिंस विलियम की बॉलिंग पर केट ने शानदार शॉट लगाए थे. इसके बाद उन्होंने सचिन के साथ कुल्हड़ वाली चाय का मजा भी लिया था. इसके बाद दोनों मुंबई की नई अंडरग्राउंड मेट्रो में सवार होकर विधान भवन से बीकेसी तक गए थे. अब उनके बैटरी वाले रिक्शा को चलाने का वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
आज रात बड़ा प्रोग्राम, फिर दिल्ली का रुख
बताते चलें कि मुंबई में अर्थशॉट प्राइज का सबसे बड़ा समारोह होना है. इस इवेंट में 5 विजेताओं को चुना जाएगा और अपना काम आगे बढ़ाने के लिए हर विजेता को करीब 10 से 11 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा. इस प्रोग्राम को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे, जिसमें आलिया भट्ट, रामी मालेक और सोनम कपूर जैसी कई हस्तियां मौजूद रहेंगी. खास बात यह है कि ब्रिटिश बैंड टेक दैट पहली बार भारत में परफॉर्म करेगा. मुंबई का यह शानदार कार्यक्रम खत्म करने के बाद प्रिंस विलियम और केट दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी.
यह भी पढ़ें:- 'मिडिल क्लास इसलिए मिडिल क्लास रह जाता है', मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने बताया पीढ़ियों की अमीरी का फॉर्मूला
यह भी पढ़ें:- गुरुग्राम छोड़कर हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल को आई शहर के शोर-शराबे की याद, बैग पैक करके आ गए चंडीगढ़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं