विज्ञापन

रात के बचे चावल से बनाएं ब्रेकफास्ट में बना लें टेस्टी लौकी राइस, घिया से नफरत करने वाले भी मांगेंगे दोबारा

क्या रात के चावल बच गए हैं? अगर हां, तो आप लौकी राइस तैयार कर सकते हैं. ये न सिर्फ आपकी बचत करेगा, बल्कि बच्चों से लेकर बड़े भी इस रेसिपी को काफी पसंद करेंगे. यहां जानते हैं रेसिपी-

रात के बचे चावल से बनाएं ब्रेकफास्ट में बना लें टेस्टी लौकी राइस, घिया से नफरत करने वाले भी मांगेंगे दोबारा
Lauki Rice Recipe : लौकी से बनाएं स्वादिष्ट लौकी राइस

अगर घर में रात के बचे हुए चावल रखे हैं और समझ नहीं आ रहा कि उनसे क्या नया बनाया जाए, तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. लोकप्रिय यूट्यूब चैनल Tasty Khana Banana पर वंदना ने लौकी राइस की एक ऐसी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी शेयर की है, जिसे देखकर शायद लौकी से दूरी बनाने वाले लोग भी इसे चखने के लिए तैयार हो जाएं. रंग-बिरंगी सब्जियों, हल्के मसालों और लौकी की अच्छाई से तैयार यह डिश हेल्दी होने के साथ पेट भरने वाली भी है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है.

वीडियो में देखें रेसिपी-

लौकी राइस कैसे बनाएं?

सामग्री

  • कद्दूकस की हुई लौकी - 2 कप 
  • बासमती चावल (भिगोए हुए) या बचे हुए पके चावल - 1 कप 
  • आलू - 1  कटा हुआ
  • गाजर - 1 कटी हुई
  • टमाटर - 1 कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 4-5 
  • थोड़ा हरा धनिया
  • तेल - 2 बड़े चम्मच 
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच 
  • हींग - 2 चुटकी 
  • हल्दी - ¼ छोटा चम्मच 
  • कश्मीरी लाल मिर्च - ¼ छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर - ½ छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - ¼ छोटा चम्मच 
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत अनुसार पानी

कैसे बनाएं लौकी राइस?

कुकर या कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और हींग डालकर चटकाएं. अब आलू, गाजर, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें. इसके बाद हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर करीब एक मिनट तक भूनें. कद्दूकस की हुई लौकी डालकर कुछ सेकेंड तक अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं.

अगर कच्चे भिगोए हुए चावल इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें डालकर 1 मिनट तक भून लें. अगर रात के बचे हुए पके चावल हैं तो लौकी और सब्जियां पकने के बाद आखिर में मिलाएं. कच्चे चावल में आवश्यकता अनुसार पानी और नमक डालकर कुकर में एक सीटी आने तक पकाएं. कुकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलें. तैयार लौकी राइस को प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा देसी घी डालकर दही, चटनी या रायते के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें - चावल में ज्यादा पानी पड़ गया है? घबराइए नहीं, इन हैक्स से फिर खिल-खिले हो जाएंगे राइस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lauki, Lauki Recipe, Rice, Food, Healthy Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com