विज्ञापन

करवा चौथ से पहले 7 किलो वजन कैसे घटाएं? डाइटिशियन की इस ड्रिंक से मिलेगा स्लिम फिगर

बिना भूखे रहे करवा चौथ से पहले वजन कैसे घटाए. डाइटिशियन आरजू सेठी ने शेयर किया हाई-प्रोटीन ड्रिंक.

करवा चौथ से पहले 7 किलो वजन कैसे घटाएं? डाइटिशियन की इस ड्रिंक से मिलेगा स्लिम फिगर
करवा चौथ स्पेशल फिटनेस टिप्स. (Credit: Screengrab from Istagram dietnaree)

करवा चौथ के त्योहार में महज कुछ दिन ही बचे हैं. हर महिला चाहती है कि इस खास दिन वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे. इस मौके के लिए आउटफिट्स की शॉपिंग तो महीनों पहले शुरू हो जाती है, लेकिन कई बार बढ़ा हुआ वजन या पेट की चर्बी कपड़ों में फिट होने में अड़चन बन जाती है. अगर आप भी इस करवा चौथ से पहले तेजी से वजन कम करना चाहती हैं, तो डाइटिशियन आरजू सेठी का यह नुस्खा आपके बेहद काम आ सकता है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी शानदार रेसिपी शेयर की है, जिससे आप बिना भूखे रहे आसानी से अपना वजन घटा सकती हैं.

​डाइटिशियन आरजू सेठी के मुताबिक, त्योहार से पहले खुद को फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए. उन्होंने एक ऐसा ही कमाल का हाई प्रोटीन मूंग दाल ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है बल्कि वजन घटाने की प्रक्रिया को भी तेज कर देती है. इस एक कटोरी शोरबे में आपको भरपूर पोषण मिलता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप फालतू की चीजें खाने से बच जाती हैं.

यहां देखें रेसिपी वीडियो- 

कैसे बनाएं डाइटिशियन आरजू सेठी का स्पेशल मूंग दाल शोरबा-

​सामग्री-

  • ​1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल)
  • ​1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
  • ​1 कप कटा हुआ प्याज
  • ​1 कप कटी हुई गाजर
  • ​1 कप कटा हुआ चुकंदर 
  • ​1 कप कटे हुए टमाटर
  • ​1 छोटा चम्मच बारीक कटे हुए धनिए के डंठल
  • ​1 कप भीगी हुई मूंग दाल
  • ​1 छोटा चम्मच नमक
  • ​1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ​जरूरत के अनुसार पानी

​विधि-

  1. ​सबसे पहले एक कुकर में 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल गर्म करें.
  2. ​इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सा भून लें.
  3. ​अब इसमें कटा हुआ प्याज, गाजर, चुकंदर और टमाटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  4. ​इसके बाद इसमें धनिए के डंठल और पहले से भीगी हुई मूंग दाल डालें.
  5. ​स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं.
  6. ​अब इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद करके 3 से 4 सीटी आने तक पकने दें.
  7. ​जब प्रेशर निकल जाए, तो इसे ब्लेंडर या व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह मिला लें ताकि एक स्मूथ शोरबा तैयार हो जाए.
  8. ​गर्मागर्म सर्व करें और इस स्वादिष्ट ड्रिंक का लुत्फ उठाएं.

​​क्यों खास है यह मूंग दाल शोरबा?

​अक्सर लोग वजन कम करने के नाम पर खाना-पीना छोड़ देते हैं, जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है और बाल झड़ने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. लेकिन यह शोरबा सेहत के लिए एकदम परफेक्ट है. इसमें इस्तेमाल की गई मूंग दाल प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है, जो मांसपेशियों को मजबूत रखती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है. इसके साथ ही इसमें गाजर, चुकंदरऔर टमाटर जैसी सब्जियां डाली गई हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करती हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है.

​इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सिर्फ 192 कैलोरीज हैं और लगभग 18 ग्राम प्रोटीन मिलता है. यानी कम कैलोरी में पेट और सेहत दोनों का पूरा ध्यान रखा गया है.

ये भी पढ़ें- कचरा नहीं, बड़े काम की चीज हैं भुट्टे के छिलके, ये 4 हैक्स जान लेंगे तो कभी नहीं फेंकेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karwa Chauth, Karwa Chauth Kab Hai, Weight Loss Drink, Karwa Chauth Looks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com