सर्दियों में फूलगोभी से बनी सब्जी, पराठे और पकौड़े खाने का मजा ही अलग है. लेकिन कई लोग इसे खाने से इसलिए बचते हैं क्योंकि इसकी छोटी-छोटी कलियों के बीच सफेद कीड़े और गंदगी छिपी हो सकती है. सिर्फ ऊपर से पानी डालकर धोने से हर बार अच्छी तरह सफाई नहीं होती. ऐसे में फूलगोभी को खरीदने से लेकर काटने और पकाने तक कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की गाइडलाइन में भी फूलगोभी को ठंडे नमक वाले पानी में भिगोने की सलाह दी गई है.
फूलगोभी साफ करने और पकाने के 6 आसान तरीके
खरीदते समय ही करें सही गोभी को चुनें
एक्सपर्ट के अनुसार, फूलगोभी खरीदते समय देखें कि उसकी कलियां सख्त, सफेद और आपस में जुड़ी हों. अगर उसमें सड़न, बदबू या ज्यादा काले-भूरे धब्बे हैं तो ऐसी गोभी न खरीदें.
पत्तियां और खराब हिस्सा हटाएं
सबसे पहले गोभी की बाहरी पत्तियां निकाल दें. अगर किसी हिस्से में सड़न या खराबी दिख रही है तो उसे काटकर अलग कर दें.
छोटी-छोटी कलियों में काटें
इसके अलावा, पूरी गोभी धोने के बजाय उसे छोटे फूलों में अलग कर लें. इससे कलियों के बीच छिपी मिट्टी और कीड़ों को देखना और नििकालना आसान होता है.
नमक वाले ठंडे पानी में भिगोएं
एक बड़े बर्तन में ठंडा साफ पानी लें और उसमें नमक मिलाएं. अब गोभी के टुकड़ों को करीब 15 से 20 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें. FSSAI की गाइडलाइन में भी फूलगोभी को ठंडे नमक वाले पानी में 20 मिनट भिगोने का सुझाव दिया गया है तााकि कीड़े और उनकी मौजूदगी के संकेत हटाने में मदद मिले.
ये भी पढ़ें- Bathue Ki Roti: पराठे को छोड़िए, सर्दियों में बनाकर खाएं बथुए की रोटी, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे नान और पूरीयां
बहते पानी में अच्छी तरह धोएं
नमक वाले पानी से निकालने के बाद गोभी को साफ बहते पानी में धो लें. हर कली को हल्के हाथ से जांचें. सिर्फ सिरके या हल्दी वाले पानी पर निर्भर न रहें, क्योंकि ये सफाई का पक्का विकल्प नहीं हैं.
ज्यादा देर तक न पकाएं
बता दें कि गोभी को भाप में पकाना या हल्का स्टर फ्राई करना अच्छा विकल्प है. बहुत देर तक पानी में उबालने से कुछ पानी में घुलने वाले पोषक तत्व कम हो सकते हैं. पकाने से पहले ही गोभी काटें और धोने के बाद साफ बर्तन में रखें.
सफाई के नाम पर न करें ये गलती
सब्जी धोने के लिए साबुन, डिटर्जेंट या घरेलू क्लीनर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. FDA के मुताबिक, साफ बहते पाानी से धोना बेहतर है. याद रखें, धोने से गंदगी और कुछ बैक्टीरिया कम हो सकते हैं लेकिन पूरी तरह खत्म होने की गारंटी नहीं होती.
ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें धनिया-आलू की चटपटी चटनी, हर खाने का बढ़ा देगी स्वाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं