विज्ञापन

सेहत का पावरहाउस है स्प्राउट्स इडली, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद

बिना चावल और बिना झंझट के, सिर्फ 15 मिनट में घर पर बनाएं प्रोटीन से भरी स्प्राउट्स इडली.

सेहत का पावरहाउस है स्प्राउट्स इडली, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद
कैसे बनाएं प्रोटीन रिच इडली.
NDTV

साउथ इंडियन फूड का नाम लेते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले इडली और डोसा का आता है.  अक्सर इडली या उपमा को चावल से तैयार किया जाता है. लेकिन क्या आप साधारण इडली में प्रोटीन का ट्विस्ट एड करना चाहते हैं, तो स्प्राउट्स इडली को ट्राई कर सकते हैं. हाल ही में (snehasinghi1) नामक इंस्टाग्राम पर इस रेसिपी का वीडियो शेयर किया गया है. ​यह इडली न सिर्फ खाने में बेहद नरम और स्पंजी होती है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको घंटों तक दाल-चावल को भिगोने या बैटर को फर्मेंट करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आइए, जानते हैं इसे घर पर बहुत ही आसान तरीके से कैसे बनाया जा सकता है.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं स्प्राउट्स इडली-

सामग्री- 

  • ​मिक्स स्प्राउट्स- 1 कप
  • ​दही- आधा कप
  • ​पानी- लगभग आधा कप 
  • ​हरी मिर्च- 1 से 2 (बारीक कटी हुई)
  • ​अदरक- 1 छोटी चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • ​नींबू का रस- 1 छोटी चम्मच
  • ​नमक- स्वादानुसार
  • ​ईनो- 1 छोटी चम्मच
  • ​सूजी/रवा- 1 से 2 बड़े चम्मच 
  • ​तेल- 1 छोटी चम्मच 

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक मिक्सी का जार लें. उसमें 1 कप मिक्स स्प्राउट्स और आधा कप पानी डालकर तब तक पीस लें जब तक कि यह बिल्कुल चिकना पेस्ट न बन जाए. 
  2. अगर आपको पीसने में दिक्कत हो, तो थोड़ा सा पानी और मिला सकते हैं.
  3. ​अब इस पिसे हुए मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकाल लें.
  4. ​इसके बाद इसमें आधा कप दही, स्वादानुसार नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और नींबू का रस अच्छी तरह मिला लें.
  5. ​अब इस बाउल को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें ताकि सभी चीजें आपस में अच्छे से सेट हो जाएं.
  6. ​10 मिनट बाद बैटर की मोटाई चेक करें. बैटर न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला, बिल्कुल वैसा होना चाहिए जैसा हम आम इडली के लिए रखते हैं.
  7. अगर बैटर आपको थोड़ा गीला या पतला लगे, तो इसमें 1 से 2 बड़े चम्मच सूजी मिला सकते हैं.
  8. ​अब इडली के मोल्ड को थोड़े से तेल से अच्छी तरह चुपड़ लें, ताकि इडली चिपके नहीं.
  9. ​गैस पर इडली स्टीमर या कुकर में पानी गर्म होने के लिए रख दें.
  10. ​ठीक स्टीम करने से ठीक पहले, बैटर में 1 छोटी चम्मच ईनो डालें और इसे हल्के हाथों से एक ही दिशा में मिलाएं. 
  11. अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा लगे, तो ईनो को एक्टिव करने के लिए 1 चम्मच पानी ऊपर से डाल सकते हैं.
  12. ​ईनो मिलाने के बाद बैटर को ज्यादा देर न रखें. तुरंत इसे तैयार किए हुए इडली मोल्ड्स में भर दें.
  13. ​अब इसे स्टीमर में रखें और मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए भाप में पकने दें.
  14. ​पकने के बाद गैस बंद कर दें और इडली को सांचे से तुरंत बाहर न निकालें. 
  15. इसे 2 मिनट के लिए वैसे ही छोड़ दें, इससे इडली आसानी से बाहर आ जाएगी और टूटेगी नहीं.
  16. ​तैयार है आपकी गरमा-गरम, सुपर सॉफ्ट और प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स इडली.
  17. इसे अपनी मनपसंद नारियल या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sprouts Idli, Idli At Home, Idli Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com