विज्ञापन

Indian Breakfast: 1 कप चावल के आटे से बनाएं साउथ इंडिया की ये मशहूर डिश, बच्चे से लेकर बड़े तक करेंगे पसंद

घर में है दही और चावल का आटा? मिनटों में तैयार करें तमिलनाडु की फेमस डिश.

Indian Breakfast: 1 कप चावल के आटे से बनाएं साउथ इंडिया की ये मशहूर डिश, बच्चे से लेकर बड़े तक करेंगे पसंद
साउथ इंडिया की मशहूर डिश.
NDTV

क्या आप भी साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं. लेकिन साउथ इंडियन फूड का नाम लेते ही दिमाग में सबसे पहले डोसा, इडली और वड़ा की तस्वीर आती है. हालांकि दक्षिण भारत का पारंपरिक खानपान सिर्फ इन्हीं लोकप्रिय व्यंजनों तक सीमित नहीं है. तमिलनाडु की किचन में कई ऐसी घरेलू रेसिपी हैं, जो पीढ़ियों से बनती आ रही हैं और अपने सादे स्वाद, पौष्टिकता और आसान विधि के लिए जानी जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिसे इंस्ट्राग्राम (mayurspantry) पर शेयर किया गया है. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

क्या है मोर काली-

मोर कली एक बेहद सरल लेकिन स्वाद से भरपूर डिश है, जो मुख्य रूप से दही या छाछ और चावल के आटे से तैयार की जाती है. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती. 

कैसे बनाएं मोर काली रेसिपी-

सामग्री-

  • ​चावल का आटा- 1 कप
  • ​छाछ- या दही- 3 कप
  • ​सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच
  • ​चना दाल- 2 छोटे चम्मच
  • ​उड़द दाल- 1 छोटा चम्मच
  • ​सूखी लाल मिर्च- 2
  • ​हरी मिर्च- 2 )
  • ​कड़ी पत्ता- 10 से 12
  • ​हींग- ¼ छोटा चम्मच
  • ​नमक- स्वादानुसार
  • ​तेल- पकाने के लिए 

विधि-

  1. सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें. इसमें 1 कप चावल का आटा डालें. अब इसमें 2 कप छाछ डालें और व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह मिला लें ताकि कोई गांठ न पड़े. 
  2. जब यह अच्छे से घुल जाए, तो बचा हुआ 1 कप छाछ और स्वादानुसार नमक डालकर दोबारा मिलाएं. एकदम स्मूथ घोल तैयार कर लें.
  3. अब गैस पर एक पैन या कढ़ाई गरम होने के लिए रखें और उसमें थोड़ा कुकिंग ऑयल डालें. 
  4. तेल गरम होते ही 1 छोटा चम्मच राई डालें. जब राई चटकने लगे, तब 2 सूखी लाल मिर्च, 2 कटी हरी मिर्च, 2 छोटे चम्मच चना दाल और 1 छोटा चम्मच उड़द दाल डालें.
  5. अब इसमें 10-12 कड़ी पत्ते और ¼ छोटा चम्मच हींग डालें. इन सभी चीजों को लगभग 1 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें. जब तक कि दाल हल्की सुनहरी न हो जाए और तड़के की अच्छी खुशबू न आने लगे.
  6. तड़का भुन जाने के बाद, गैस की आंच धीमी करें और चावल के आटे व छाछ का तैयार घोल पैन में डाल दें. 
  7. अब आपको इसे बिना रुके लगातार चलाते रहना है. जैसे-जैसे घोल गर्म होगा, यह गाढ़ा होने लगेगा. ध्यान रखें कि अगर आप चलाना बंद करेंगे, तो इसमें गांठे बन सकती हैं.
  8. जब यह घोल पूरी तरह से गाढ़ा होकर एक जगह सिमटने लगे और कढ़ाई छोड़ने लगे, तो समझें कि आपकी मोर कली लगभग तैयार है. 
  9. इसके ऊपर थोड़ा सा नारियल का तेल या तिल का तेल छिड़कें. इससे डिश में बहुत ही बढ़िया फ्लेवर आता है.
  10. आपकी गरमा-गरम और स्वादिष्ट तमिलनाडु स्टाइल मोर कली तैयार है. 

ये भी पढ़ें- Indian Breakfast: स्वाद ही नहीं, प्रोटीन का पावरहाउस है इन 3 चीजों से बना पराठा, नोट करें रेसिपी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu Recipes, Mor Kali, Indian Breakfast, Indian Breakfast Foods, Rice Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com