विज्ञापन

Rakhi Special Recipe: राखी पर मिठाई नहीं? मिनटों में तैयार करें ये स्वादिष्ट डिश, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं

Rakhi Special Recipe: राखी पर अगर आप बिजी लाइफ की वजह से मिठाई बनाना भूल गए हैं, तो परेशान न हों. अभी भी आप कुछ मिनटों स्वादिष्ट मालपुआ तैयार कर सकते हैं. यहां जानते हैं ब्रेड से मालपुआ बनाने की रेसिपी-

Rakhi Special Recipe: राखी पर मिठाई नहीं? मिनटों में तैयार करें ये स्वादिष्ट डिश, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं
Instant Malpua Recipe : घर पर ब्रेड से बनाएं इंस्टेंट मालपुआ

Rakhi Special Recipe : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का त्योहार है. इस मौके पर स्वादिष्ट पकवानों के बिना त्योहार अधूरा सा लगने लगता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर में मेहमान अचानक आ जाते हैं या बिजी लाइफ के कारण मिठाई बनाने का समय नहीं मिल पाता. ऐसे में अगर आप कोई ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं, जो कम समय में तैयार हो जाए और खाने में भी लाजवाब लगे, तो ब्रेड मालपुआ आपके लिए एक काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस लेख में हम आपको स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं. यहां जानते हैं-

ब्रेड मालपुआ कैसे तैयार करें?

बनाने के लिए सामग्री

ब्राउन या व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 6 
दूध - 1 कप 
सूजी - 2 बड़े चम्मच
चीनी - 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
घी या तेल तलने के लिए

चाशनी के लिए के लिए जरूरी सामान

चीनी - 1 कप
पानी - आधा कप
केसर के धागे - 2 से 3

बनाने की विधि

सबसे पहले ब्रेड के किनारे काटकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. अब इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. तैयार ब्रेड क्रम्ब्स को एक बाउल में निकालें और उसमें दूध, सूजी, चीनी तथा इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को 10 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए.

इस बीच चाशनी तैयार कर लें. एक पैन में चीनी और पानी डालकर मीडियम आंच पर पकाएं. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और हल्की चिपचिपी चाशनी बन जाए, तो गैस बंद कर दें.

अब एक कड़ाही में घी गर्म करें. तैयार घोल को छोटे-छोटे हिस्सों में लेकर मालपुए का आकार देते हुए घी में डालें. इन्हें दोनों ओर से सुनहरा होने तक तलें. तले हुए मालपुओं को तुरंत चाशनी में 1-2 मिनट के लिए डुबोकर निकाल लें.

तैयार ब्रेड मालपुए को कटे हुए पिस्ता, बादाम और थोड़ा सा केसर डालकर सजाएं. आप चाहें तो इसके साथ रबड़ी भी परोस सकते हैं. इससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा. साथ ही आपके घर आए मेहमानों को भी खूब पसंद आएगा.

ये भी पढ़ें - बिना नींबू के बनाएं लेमन टी! स्वाद ऐसा की भूल जाएंगे, नींबू वाली चाय का स्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Special Recipes, Rakhi, Sweets, Instant Recipe, Instant Recipe Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com