विज्ञापन

आपकी फूड क्रेविंग्स खोल सकती हैं सेहत के कई राज, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कैसे

अचानक मीठा या नमकीन खाने का मन क्यों करता है? एक्सपर्ट से जानिए फूड क्रेविंग के पीछे की असली वजह क्या है और शरीर आपको कौन से संकेत दे रहा है.

आपकी फूड क्रेविंग्स खोल सकती हैं सेहत के कई राज, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कैसे
रात को मीठा खाने की क्रेविंग क्यों होती है?
NDTV

भागदौड़ भरी जिंदगी में कभी-कभी अचानक कुछ खास खाने का मन करने लगता है, जिसे हम 'फूड क्रेविंग' कहते हैं. कई बार रात के वक्त अचानक मीठा खाने की इच्छा होती है, तो कभी पूरे दिन की थकान के बाद चिप्स या नमकीन खाने का मन मचल उठता है. आम बोलचाल की भाषा में इसे छोटी-मोटी भूख या तलब कहा जाता है, जो किसी भी समय आ सकती है. हालांकि ये बातें आम लग सकती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर अचानक किसी खास चीज की मांग क्यों कर रहा है?

आपकी खाने की इच्छाओं का असली मतलब क्या है?

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल का मानना है कि खाने की ये इच्छाएं हमारे शरीर और दिमाग के अंदर चल रही हलचल के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं. इसका हमेशा यह मतलब नहीं होता कि हमारे शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी हो गई है. इसके पीछे हमारी रोजमर्रा की आदतें, भावनाएं, हार्मोन में बदलाव या शरीर में होने वाले दूसरे कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं.

देखें वीडियो...

अलग-अलग क्रेविंग के पीछे छिपे कारण:

मीठा खाने की तेज इच्छा:

अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो इसकी वजह यह हो सकती है कि आपने जो खाया उससे ब्लड शुगर एकदम से ऊपर गया और फिर तेजी से नीचे गिर गया, इससे बचने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट सलाह देती हैं कि खाने में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होना चाहिए, ताकि शुगर लेवल कंट्रोल में रहे.

नमकीन या सॉल्टी खाने की तलब:

जब पसीना ज्यादा बह जाता है, तो शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं. ऐसे में शरीर नमकीन चीजें मांगता है. इस कमी को पूरा करने के लिए नारियल पानी या छाछ का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

बर्फ, चाक या मिट्टी खाने का मन:

अगर किसी को बर्फ, मिट्टी या चाक जैसी चीजें खाने की इच्छा हो, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए. यह 'पिका' नाम की स्थिति से जुड़ा हो सकता है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना बहुत जरूरी है.

क्रेविंग से निपटने के आसान तरीके:

  • तनाव से दूरी
  • भरपूर पानी पिएं
  • पूरी नींद लें
  • प्रोटीन बढ़ाएं
  • लाइफस्टाइल बदलें

इसे भी पढ़ें: पेशाब में जलन को 'पानी कम पिया' समझकर टाल रहे हैं? कहीं ये UTI तो नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pica Disorder, Cravings, Cravings Ko Kaise Khatam Karen, Nutritionist Nmami Agarwal, Sweet Cravings Reasons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com