Bank Holidays This Week: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस हफ्ते SBI, HDFC, ICICI, PNB समेत सभी सरकारी और निजी बैंकों में क्षेत्रीय त्योहारों व विशेष दिवसों की वजह से शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा. इनमें क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा महीने का चौथा शनिवार भी शामिल है. हालांकि, इस दौरान UPI, ATM और नेट बैंकिंग सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी. ऐसे में अगर इमरजेंसी में ड्राफ्ट बनवाना हो, कोई दस्तावेज जमा करना हो या नया खाता खुलवाना हो, तो अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक करके ही नजदीकी शाखा जाएं.
अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से ये है छुट्टियों की लिस्ट
- 21 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे भारत में बैंक सेवाएं बंद रहेंगी.
- 22 सितंबर: करमा पूजा के पावन अवसर पर झारखंड के रांची में बैंकों का अवकाश रहेगा.
- 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह की जयंती के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
- 25 सितंबर: इन्द्रजात्रा पर्व की वजह से सिक्किम के गंगटोक क्षेत्र में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
- 26 सितंबर (चौथा शनिवार): आरबीआई के नियमों के अनुसार सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.
- 27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे भारत में बैंक सेवाएं बंद रहेंगी.
क्या पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
ध्यान दें कि 26 सितंबर चौथे शनिवार और 27 सितंबर रविवार को छोड़कर बाकी त्योहारों की छुट्टियां देश भर में एक समान लागू नहीं होती हैं. रिजर्व बैंक की हॉलिडे लिस्ट राज्यवार और शहरवार सांस्कृतिक त्योहारों के आधार पर तय की जाती है. इसलिए अपने शहर की विशिष्ट बैंक हॉलिडे लिस्ट देखना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें- सोना या गोल्ड ईटीएफ में से क्या है बेहतर, जानिए दस ग्राम पर कहां होगी सीधे 15 हजार रुपये तक की बचत
बैंक बंद होने पर भी ये डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
छुट्टियों की वजह से बैंकों की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म 24 घंटे काम करते रहेंगे.
- UPI और मोबाइल बैंकिंग से पैसे का ट्रांसफर और ऑनलाइन पेमेंट सामान्य रूप से जारी रहेगा.
- ATM सेवाएं से नकद निकासी और मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधा चालू रहेंगे.
- आरबीआई के अनुसार RTGS और NEFT सुविधाएं 24x7x365 उपलब्ध रहती हैं.
- अकाउंट बैलेंस चेक करने, बिल पेमेंट करने या एफडी व आरडी ओपन करने जैसे कार्य घर बैठे किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज मांगे दुकानदार, तो 2 मिनट में ऐसे करें शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं