Lemon Tea Without Lemon : हम में से कई लोगों को लेमन टी काफी ज्यादा पसंद होती है. इसलिए लगभग हर दिन लेमन टी बनाकर पीना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर घर में लेमन न हो, तो काफी परेशानी हो जाती है. अगर आपके घर में भी नींबू खत्म हो गया है, लेकिन फिर भी लेमन टी पीने की क्रेविंग हो रही है, तो परेशान न हों. आप बिनी नींबू के भी लेमन टी आसान तरीके से बना सकते हैं. बस आपके घर में या आपके घर के आसपास के पार्क में लगे नींबू के पौधे से कुछ पत्तियां तोड़ दें. इन पत्तियों से आप लेमन टी काफी स्वादिष्ट और खुशबूदार बना सकते हैं. यहां जानते हैं बिना नींबू के लेमन की बनाने की रेसिपी-
बिना नींबू के लेमन टी कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
नींबू की पत्तियां - 4 से 5
चाय पत्ती - चुटकीभर
शहद या चीनी- स्वादानुसार
विधि
सबसे पहले 1 पैन में 2 कप करीब पानी डालकर इसे गैस पर चढ़ाएं. अब नींबू की पत्तियों को डालें और करीब 1 से 2 मिनट के लिए अच्छे से उबाल लें, ताकि पानी में नींबू की पत्तियों का फ्लेवर अच्छे से चला जाए. इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालें और उबाल आने दें. फिर इसे छानकर इसमें स्वादा नुसार चीनी या फिर शहद मिक्स करें. ये लेमन टी से कई गुना खुशबूदार होती है. आप इसे एक बार घर में जरूर ट्राई करें.
लेमन टी या नींबू की पत्तियं से बनी चाय पीने के क्या फायदे हैं?
- लेमन टी एक हल्का और फ्रेशनेस देने वाला ड्रिंक है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
- इसमें मौजूद नींबू विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करने में सहायक हो सकता है.
- सुबह गुनगुनी लेमन टी पीने से कई लोगों को पेट हल्का महसूस होता है और भारीपन या अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.
- यह शरीर को फ्रेश रखता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने में मददगार होता है.
- अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है.
ये भी पढ़ें - लेमन ग्रास के चौंकाने वाले फायदे, सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं