विज्ञापन

दुकानदार भी नहीं बताएगा ये सीक्रेट! बिना खाए ऐसे जानें फल मीठे हैं या खट्टे

सुंदर दिखने वाले फल अंदर से निकलते हैं फीके? बिना काटे ऐसे पहचानें कौन सा फल है मीठा और रसीला.

दुकानदार भी नहीं बताएगा ये सीक्रेट! बिना खाए ऐसे जानें फल मीठे हैं या खट्टे
फलों को काटे बिना करें मीठे और फीके की पहचान
NDTV

बाजार में फल खरीदने जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. दुकानदार चाहे जितनी भी गारंटी दे ले, लेकिन असली परीक्षा घर लाकर फल को काटने के बाद ही होती है. कई बार सुंदर और बड़े दिखने वाले फल अंदर से फीके या कच्चे निकल जाते हैं, जिससे मूड खराब हो जाता है. हर बार फल को काटकर चखना या सूंघना मुश्किल हो सकता है. अगर आप भी इस बात से परेशान रहते हैं, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना एक भी कट लगाए यह भांप जाएंगे कि फल अंदर से कितना मीठा और रसीला है.

कौनसा फल मीठा कौनसा फीका है कैसे पहचाने?

वजन से लगाएं अंदाजा:

जब भी आप तरबूज, खरबूज, सेब या संतरे जैसी चीजें खरीदें, तो उन्हें हाथ में लेकर थोड़ा तौलें, जो फल अपने आकार के मुकाबले भारी महसूस हो, समझ लीजिए कि वह अंदर से पूरी तरह पका हुआ और रस से भरा हुआ है. हल्के फल अक्सर अंदर से सूखे, रेशेदार या पक्के नहीं होते. यह नियम लगभग सभी गोल और बड़े फलों पर एकदम सटीक बैठता है.

प्राकृतिक चमक और रंग पर दें ध्यान:

बहुत से लोग सोचते हैं कि एकदम चमकदार और बेदाग फल सबसे अच्छे होते हैं, लेकिन यह सच नहीं है. अगर किसी फल पर हल्के-फुल्के प्राकृतिक दाग या निशान हैं, तो इसका मतलब है कि वह पेड़ पर अच्छी तरह पका है. बहुत ज्यादा कृत्रिम चमक वाले फल अक्सर वैक्स या केमिकल से पकाए जाते हैं, जिनका स्वाद अक्सर फीका या बेजान होता है.

खूशबू से पहचानें:

आम, केला, अमरूद और खरबूजे को खरीदने से पहले उसके डंठल के पास थोड़ा सूंघ कर देखें. अगर उसमें से एक सोंधी और मीठी खुशबू आ रही है, तो आंख बंद करके उस पर भरोसा किया जा सकता है. वहीं, अगर खुशबू बिल्कुल नहीं आ रही या अजीब सी गंध है, तो वह फल कच्चा या कृत्रिम रूप से पकाया गया है. 

छिलके की बनावट से पता लगाएं:

  • केला: अगर केले के छिलके पर हल्के भूरे या काले चकत्ते दिखने लगे हैं, तो इसका मतलब है कि वह अंदर से पूरी तरह मीठा हो चुका है. एकदम हरे केले अक्सर कसैले और फीके होते हैं.
  • पपीता और खरबूजा: जब आप इसे हल्के हाथ से दबाएंगे, तो यह थोड़ा नरम महसूस होना चाहिए. अगर यह पत्थर जैसा सख्त है, तो इसे पकने में अभी वक्त है.

Watch Video: 

इसे भी पढ़ें: हजारों लोग नहीं जानते ये ट्रिक! काले पड़े कुकर की चमक लौटाएगा सिर्फ 1 हैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Identify Sweet Orange, Tricks And Hacks, Meetha Fal, Fruits & Vegetables, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com