रक्षाबंधन का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है. लेकिन त्योहारों के दौरान बाजार में मिलावटी मिठाइयों को लेकर काफी चिंता बनी रहती है. ऐसे में अगर आप अपने भाई-बहन और परिवार की सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो घर पर बनी मिठाइयां एक बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ मिठाइयों की रेसिपी ऐसी भी होती हैं, जिन्हें आप घर पर बहुत की कम समय में तैयार कर सकते हैं. यहां ऐसी 5 आसान मिठाइयों की रेसिपी हम आपको बताने जा रहे हैं?
नारियल के लड्डू
नारियल के लड्डू सबसे आसान और जल्दी बनने वाली मिठाइयों में से एक हैं, इसके लिए बस आपको कसा हुआ नारियल और कंडेंस्ड मिल्क की जरूरत होती है. इसके बाद दोनों चीजों को मिलाकर हल्की आंच पर पकाएं. मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
बेसन की बर्फी
अगर घर में बेसन और घी है, तो स्वादिष्ट सी बर्फी मिनटों में तैयार हो सकती है. इसे तैयार करने के लिए आपके पास बस बेसन, घी और चीनी होनी चाहिए. बेसन की बर्फी बनाने के लिए बेसन को घी में सुनहरा होने तक भूनें. चीनी की चाशनी मिलाकर ट्रे में जमाएं. ठंडा होने पर बर्फी काट लें.
इंस्टेंट पेड़ा
मथुरा का स्वाद अब घर पर भी मिल सकता है. इंस्टेंट पेड़ा तैयार करने के लिए आपके पास मिल्क पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर होना चाहिए. फिर सभी चीजों को मिलाकर हल्का गर्म करें. मिश्रण ठंडा होने पर पेड़े का आकार दें.
ड्राई फ्रूट रोल
ये मिठाई न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि काफी हेल्दी भी हो सकती है. इसके लिए खजूर, बादाम, काजू और पिस्ता लें. फिर सभी चीजों को पीस लें. इसके बाद मिश्रण को रोल का आकार देकर फ्रिज में कुछ समय के लिए रख दें और फिर बाद में स्लाइस काट लें.
चॉकलेट बॉल्स
बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को ये मिठाई पसंद आती है. मिठाई बनाने के लिए बिस्किट पाउडर, कोको पाउडर और दूध लें. फिर सारी सामग्री मिलाकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. ऊपर से नारियल बुरादा लगाकर सर्व करें.
ये भी पढ़ें - आज क्या बनाऊं: न मावा, ना चीनी! सिर्फ 1 नारियल से बनाएं डब्बा भर मिठाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे मेहमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं