विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: न मावा, ना चीनी! सिर्फ 1 नारियल से बनाएं डब्बा भर मिठाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे मेहमान

सिर्फ 2 इंग्रीडिएंट से आप नारियल की बर्फी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत ही आसान है. यहां जानते हैं आसान सी रेसिपी-

आज क्या बनाऊं: न मावा, ना चीनी! सिर्फ 1 नारियल से बनाएं डब्बा भर मिठाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे मेहमान
Coconut Burfi Recipe : सिर्फ 2 इंग्रीडिएंट से बनाएं मिठाई

Rakhi Special Sweets : इन दिनों मिठाईयों और मावों में मिलावट होने की खबरे सामने आती हैं, ऐसे में त्योहारों पर भी मार्केट से मिठाई मंगवाने से डर लगता है. अगर आप भी मार्केट की मिठाई से दूरी बना चुके हैं, तो परेशान न हों. घर पर भी आप सिर्फ 2 इंग्रीडिएंट से झट से मिठाई तैयार कर सकते हैं. यहां हम सिर्फ दूध और फ्रेश नारियल से बनने वाली मिठाई की रेसिपी बताएंगे, जिसे न सिर्फ बनाना आसान है बल्कि यह काफी स्वादिष्ट भी  होता है. यहां जानते हैं रेसिपी-

घर पर कैसे बनाएं नारियल की बर्फी?

घर पर नारियल की बर्फी बनाना बहुत ही आसान है, यहां जानते हैं रेसिपी-

आवश्यक सामग्री

  • 1 कद्दूकस किया हुआ फ्रेश नारियल
  • 500 मिली फुल क्रीम दूध

बनाने की विधि

  • सबसे पहले नारियल को तोड़कर उसका सफेद हिस्सा निकाल लें और उसे बारीक कद्दूकस कर लें.
  • एक भारी तले की कड़ाही में दूध डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे.
  • जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें. मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं.
  • करीब 15-20 मिनट बाद मिश्रण गाढ़ा होकर एकसार हो जाएगा. इसे घी लगी ट्रे या प्लेट में फैलाकर सेट होने के लिए छोड़ दें.
  • ठंडा होने के बाद इसे चौकोर या डायमंड शेप में काट लें. आपकी नारियल-दूध की मिठाई तैयार है.

क्यों है ये रेसिपी खास?

ये रेसिपी इसलिए खास है, क्योंकि इसे सिर्फ 2 ही इंग्रीडिएंट के साथ बनाया जा सकता है. वहीं, इसका स्वाद बिल्कुल मार्केट की तरह होता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ये मिठाई बहुत ही पसंद आएगी. आप इसे राखी, दीवाली जैसे सभी त्योहार में बना सकते हैं. इसे व्रत में भी ख्या जा सकता है. इतना ही नहीं, आप इसे लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं.

नारियल खाने के फायदे?

  • नारियल में हेल्दी फैट्स और कैलोरी होती हैं, जो शरीर को जल्दी ऊर्जा देने में मदद कर सकती हैं.
  • इतना ही नहीं, इसमें फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाए रखने में मददगार है.
  • नारियल में मैंगनीज, कॉपर, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए हेल्दी हो सकते हैं.
  • नारियल से तैयार बर्फी खाने से शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें - आज क्या बनाऊं: बिना मावा, घी, मिल्क पाउडर के बनाएं मूंगदाल बर्फी, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Special, Burfi, Coconut, Milk, Sweets Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com