विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: राजस्थानी टिक्कड़ रोटी कैसे बनाएं? इस ट्रिक से मिलेगा चूल्हे वाला देसी स्वाद

बिना चूल्हे के राजस्थानी टिक्कड़ रोटी बनाने का आसान तरीका, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे.

आज क्या बनाऊं: राजस्थानी टिक्कड़ रोटी कैसे बनाएं? इस ट्रिक से मिलेगा चूल्हे वाला देसी स्वाद
राजस्थानी टिक्कड़ रोटी कैसे बनाएं.

राजस्थान का नाम आते ही हमारे दिमाग में वहां की परंपरा और स्वादिष्ट खाने की यादे आती हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. हमारे साथ तो होता है. अगर आप भी राजस्थानी खाने के शौकीन हैं और इस सर्दी घर पर टिक्कड़ रोटी बनाना चाहते हैं वो भी बिना मिट्टी के चूल्हे के तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको सोशल मीडिया बृष्टि होम किचन (Bristi Home Kitchen) पर शेयर रेसिपी बता रहे हैं. इस विधि से आप आसानी से घर पर इसे तैयार कर सकते हैं.

कैसे बनाएं ​टिक्कड़ रोटी-

​टिक्कड़ रोटी बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज़ है इसका आटा. पारंपरिक तौर पर इसे मोटे पिसे हुए गेहूं के आटे से बनाया जाता है. लेकिन अगर आपके पास मोटा आटा नहीं है, तो परेशान होने की कोई बात नहीं है. आप सामान्य घर वाले गेहूं के आटे में थोड़ी सी सूजी मिला लें. सूजी मिलाने से रोटी में वही दरदरा और क्रिस्पी टेक्सचर आ जाता है जो असली टिक्कड़ की पहचान है. अब इस आटे में थोड़ा सा जीरा, अजवाइन, स्वाद के अनुसार नमक और मोयन के लिए शुद्ध देसी घी मिला लें. घी का मोयन डालने से रोटी अंदर से एकदम खस्ता बनती है. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे थोड़ा सख्त गूंध लें.

​अब आती है इस रेसिपी की सबसे खास ट्रिक, जिससे रोटी अंदर तक परतदार और खस्ता बनती है. आटे की एक बड़ी सी लोई लें और उसे हाथों से फैलाकर कटोरी जैसा आकार दे दें. अब इसके अंदर एक छोटा चम्मच शुद्ध देसी घी लगाएं और लोई को चारों तरफ से समेटकर बंद कर दें. इस छोटी सी ट्रिक से जब रोटी सिकती है, तो अंदर तक घी की भीनी-भीनी खुशबू और शानदार लेयरिंग आ जाती है. इसके बाद इस लोई को हल्के हाथों से बेल लें. ध्यान रहे कि टिक्कड़ रोटी आम रोटियों के मुकाबले थोड़ी मोटी बेली जाती है.

​अब इसे सेंकने की बारी है. बेली हुई रोटी को गर्म तवे पर रखें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पकने दें. धीमी आंच पर पकाने से सूजी और आटा अंदर तक अच्छी तरह पक जाते हैं और रोटी कच्ची नहीं रहती. जब एक तरफ से हल्का गोल्डन रंग आ जाए, तो इसे पलट दें. इसके बाद असली देसी टच देने के लिए इसे सीधी गैस की आंच पर जाली रखकर सेकें. इसे तब तक सेकें जब तक इसके ऊपर बढ़िया से चित्ते न आ जाएं और यह बाहर से एकदम कुरकुरी न हो जाए.

​आखिरी और सबसे जरूरी काम है इस पर घी की भरपूर कोटिंग करना. गरमा-गरम टिक्कड़ रोटी पर चम्मच या कांटे से हल्के-ह हल्के कट लगाएं ताकि घी अंदर तक समा सके. इसके बाद इस पर जमकर शुद्ध देसी घी फैलाएं. जब पिघला हुआ घी अंदर तक जाता है, तो हर बाइट के साथ मुंह में पानी आ जाता है. आप इस खस्ता राजस्थानी टिक्कड़ रोटी को गरमा-गरम बैंगन के भरते, पंचमेल दाल या अपनी मनपसंद किसी भी मसालेदार सब्जी के साथ खा सकते हैं. सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: तवे पर तंदूर जैसा लच्छा पराठा कैसे बनाएं? शेफ की इस ट्रिक से मिनटों में करें तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Winter Roti Tips, Rajasthani Food, Rajasthani Recipe, Rajasthani Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com