विज्ञापन

खिचड़ा कैसे बनाएं? इस रेस‍िपी से 15 म‍िनट में तैयार हो जाएगा स्‍वाद‍िष्‍ट राजस्थानी बाजरे का खिचड़ा

क्या आप भी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, तो स्वाद और सेहत से भरपूर हो, तो एक बार जरूर ट्राई करें बाजरे का खीचड़ा.

खिचड़ा कैसे बनाएं? इस रेस‍िपी से 15 म‍िनट में तैयार हो जाएगा स्‍वाद‍िष्‍ट राजस्थानी बाजरे का खिचड़ा
राजस्थानी बाजरे का खीचड़ा

राजस्थान की बात हो और बाजरे का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. राजस्थान के गांवों में आज भी सुबह-शाम चूल्हे पर बाजरे की रोटी और खीचड़ा बनता नजर  आता है. इस डिश से न सिर्फ पेट भरता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. सर्दियों के मौसम में इसे खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है. अगर आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो हाल ही में इंस्टाग्राम (zinginglife) नामक हैंडल पर शेयर रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

क्या है बाजरे का खीचड़ा?

बाजरे का खीचड़ा एक तरह का दलिया है, जिसमें बाजरे के साथ कई तरह की दालें मिलाई जाती हैं. राजस्थान में इसे खासकर सर्दियों में बनाया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है. बाजरा और दालों को भिगोकर, फिर कुकर में पकाकर तैयार किया जाता है. पकने के बाद ये बिल्कुल नरम और गाढ़ा हो जाता है. 

यहां देखें पूरा वीडियो-

कैसे बनाएं बाजरे का खीचड़ा-

सामग्री-

  • 1 भाग बाजरा
  • 1/4 भाग चना दाल
  • 1/4 भाग राजमा
  • 1/4 उड़द दाल
  • 1/4 भाग कुलथी दाल
  • 1/4 भाग मोठ

विधि-

सभी दालों और बाजरे को अच्छे से मिलाकर धो लें. फिर प्रेशर कुकर में डालकर नरम होने तक पकाएं. जब तक ये गाढ़ा दलिया जैसा न बन जाए. प्लेट में निकालकर ऊपर से खूब सारा देसी घी डालें. गरम-गरम राजस्थानी बाजरे का खीचड़ा तैयार है.

कब और कैसे खाएं? 

इस खीचड़े को खाने का सबसे अच्छा समय रात का खाना है, खासकर सर्दियों में. रात को हल्का और गर्म खाना पेट के लिए अच्छा रहता है. आप इसे दोपहर में भी खा सकते हैं. अगर आप ऑफिस जाते हैं, तो टिफिन में भी ले जा सकते हैं, ये ठंडा होने पर भी खराब नहीं होता. एक बात का ध्यान रखें, खीचड़ा खाने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं. 

ये भी पढ़ें- अमरूद की चटनी कैसे बनाएं? यहां पढ़ें स्वाद में लाजवाब खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthani Recipe, Khichda Recipe, Bajra Recipes In Hindi, Bajra Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com