विज्ञापन

ट्रेनों में खत्म होगा RAC टिकट! रेलवे कर रहा बदलाव की तैयारी, एक सीट पर 2 यात्री और पूरा किराया नहीं देना होगा

RAC System to be Discontinued: दशकों से ट्रेन के रिजर्वेशन सिस्टम का हिस्सा रही RAC व्यवस्था को समाप्त करने या इसके नियमों में बदलाव करने पर मंथन शुरू हो गया है.

ट्रेनों में खत्म होगा RAC टिकट! रेलवे कर रहा बदलाव की तैयारी, एक सीट पर 2 यात्री और पूरा किराया नहीं देना होगा
Railway may do away with RAC Facility
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • रेलवे RAC सिस्टम को खत्म करने की तैयार कर रही है.
  • दशकों पुराने इस नियम की समीक्षा की जा रही है.
  • RAC में पुरुष और महिला यात्रियों को होती है परेशानी.

RAC System to be Discontinued: भारतीय रेलवे अपने करोड़ों यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है. दशकों से ट्रेन के रिजर्वेशन सिस्टम का हिस्सा रही आरएसी (Reservation Against Cancellation) व्यवस्था को समाप्त करने या इसके नियमों में बदलाव करने पर मंथन शुरू हो गया है. मौजूदा नियमों के तहत, जब ट्रेनों में भारी भीड़ होती है और कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं होते, तब रेलवे आरएसी टिकट जारी करता है. इस व्यवस्था में एक ही बर्थ या सीट पर दो यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी जाती है, जिसमें दोनों यात्रियों को आधी-आधी सीट पर बैठकर या सिमटकर सफर करना पड़ता है.

हालांकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान RAC टिकट पर आधी सीट पर सोने या बैठने की मजबूरी यात्रियों के लिए के लिए परेशानी बन रही है. बता दें वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में RAC और वेटिंग सिस्टम का नियम नहीं बनाया गया है. इसमें केवल कंफर्म टिकट वाले ही यात्रा कर सकते हैं.

क्यों उठ रही है RAC व्यवस्था पर सवाल?

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों से मिल रही प्रतिक्रिया के आधार पर दशकों पुराने इस नियम की समीक्षा की जा रही है. रेलवे से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि जब किसी यात्री को ट्रेन में सोने या बैठने के लिए पूरी जगह नहीं मिल रही है, तो उससे पूरी बर्थ का किराया वसूलना सही नहीं है. इसके अलावा, व्यावहारिक तौर पर भी आरएसी टिकट कई बार बड़ी प्रशासनिक समस्याओं का कारण बन जाते हैं.

विशेष रूप से जब एक ही बर्थ पर दो अलग-अलग पुरुष और महिला यात्रियों को जगह मिल जाती है, तो यात्रा के दौरान असहजता बढ़ती है. ऐसे मामलों में ट्रेन में टिकट जांच करने वाले (TTE) कर्मचारियों को भी यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरा इंतजाम तलाशने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

भीड़ के समय यात्रियों का एकमात्र सहारा

त्योहारों के इस सीजन विशेषकर दीपावली और छठ पूजा के दौरान देश के लगभग हर रूट पर ट्रेनों में भयंकर भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे समय में आरएसी उन यात्रियों के लिए एक बड़ा सहारा बन जाती है, जिन्हें हर हाल में अपने घर पहुंचना होता है. भारतीय रेलवे के आरक्षित डिब्बों में बिना टिकट यात्रा करना पूरी तरह प्रतिबंधित और अवैध है, इसलिए यह सुविधा उन लोगों को ट्रेन में कानूनी रूप से यात्रा करने का मौका देती है जिन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता. 

हालांकि, अब यह महसूस किया जा रहा है कि सालों पहले बनाए गए इस नियम को मौजूदा दौर की आधुनिक और यात्री-केंद्रित सुविधाओं के अनुसार नए सिरे से देखा जाना चाहिए. रेलवे के इस संभावित कदम से आने वाले समय में ट्रेन यात्रियों के सफर को और अधिक सुगम बनाए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें | वंदे भारत स्लीपर में तत्काल, RAC और वेटिंग टिकट का कॉन्सेप्ट नहीं, कैंसिलेशन पर कितना होगा रिफंड यह भी जान लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RAC Birth, RAC Indian Railways, RAC In Trains, RAC Status IRCTC, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com