विज्ञापन

सॉफ्ट और दानेदार चूरमा लड्डू बनाने का आसान तरीका, देखें रेसिपी वीडियो

अगर आप घर पर बाजार जैसे चूरमा लड्डू बनाना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई इस आसान रेसिपी को जरूर फॉलो करें.

सॉफ्ट और दानेदार चूरमा लड्डू बनाने का आसान तरीका, देखें रेसिपी वीडियो
चूरमा लड्डू में क्या-क्या डाला जाता है?
NDTV

त्योहारों का सीजन हो या घर में छोटी-मोटी खुशी, मुंह में घुल जाने वाली मिठाई का मजा ही कुछ और है. अगर आप बिना किसी झंझट के एकदम आसान तरीके से घर पर हलवाई स्टाइल दानेदार चूरमा लड्डू बनाना चाहते हैं, तो @NishaMadhulika की बताई इस रेसिपी को जरूर फॉलो करें.

इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें बाजार जैसी सूखी पिसी चीनी की जगह घर पर बनी फ्रेश तगार का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे लड्डू का टेक्सचर पूरी तरह बाजार जैसा दानेदार और शानदार आता है. त्योहारों पर मेहमानों का मुंह मीठा कराना हो या फिर परिवार के साथ किसी मीठे की क्रेविंग को शांत करना हो, ये लड्डू हर मौके पर फिट बैठेंगे.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • सूजी (1 कप)
  • मलाई (1 कप फ्रीजर से निकाली हुई)
  • दूध (आधा कप)
  • बेसन (2 कप)
  • चीनी (2 कप)
  • पानी (1/3 कप)
  • घी (लगभग सवा कप/250 ग्राम)
  • ड्राई फ्रूट्स (1/4 कप कटे हुए बादाम, 1/4 कप काजू, और 2 बड़े चम्मच किशमिश)
  • नींबू का रस (1 छोटी चम्मच)

बनाने की विधि:

  1. एक बड़े बर्तन में 1 कप सूजी लें, इसमें 1 कप मलाई और आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी दूध और मलाई को सोखकर अच्छे से फूल जाए और एकदम सॉफ्ट हो जाए.
  3. कढ़ाई में 2 कप चीनी, 1/3 कप पानी और 1 छोटी चम्मच नींबू का रस डालकर गैस ऑन करें. मीडियम फ्लेम पर चीनी घुलने तक पकाएं.
  4. जब चाशनी गाढ़ी होने लगे और उसमें झाग-सा आने लगे, तो लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक कि मिश्रण एकदम सफेद और दानेदार न हो जाए. 
  5. अब गैस बंद कर दें और इसे लगातार चलाते हुए पूरी तरह ठंडा कर लें. फिर इसे आटे वाली छलनी से छान लें, ताकि परफेक्ट दानेदार तगार तैयार हो जाए.
  6. भीगी हुई सूजी में 2 कप बेसन मिलाएं और हाथ से गूंथकर एक सॉफ्ट डो तैयार कर लें. अब इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर मुठिया बना लें.
  7. एक कढ़ाई में घी गर्म करें और इन मुठिया को धीमी आंच पर सुनहरा और अंदर तक करारा होने तक तलकर निकाल लें.
  8. तली हुई मुठिया को ठंडा करके तोड़ लें और मिक्सी के जार में पल्स मोड पर हल्का-सा दरदरा पीस लें ताकि एकदम परफेक्ट चूरमा बन जाए.
  9. बचे हुए गर्म घी में कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश हल्का सा भून लें.
  10. गैस बंद करके इस तड़के और मेवों को तैयार किए गए चूरमा में अच्छी तरह मिला लें.
  11. अब इसमें तैयार की गई सारी तगार और थोड़ा पिघला हुआ घी मिला लें ताकि मिश्रण आसानी से बंधने लगे.
  12. हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर एक नाप की कटोरी या कप से मिश्रण लें और कस-कस कर गोल-गोल लड्डू बांध लें.

इसे भी पढ़ें: कुकर में बार-बार गैस हो जाता है लीक? नया खरीदने की नहीं है जरूरत, अपना लें बस ये हैक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Churma Ladoo Kaise Banaye, Churma Ladoo Recipe, Nisha Madhulika, Churma Ladoo Recipe Rajasthani, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com