विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: मेथी के पराठे बनते हैं कड़वे? आटा गूंथते वक्त करें ये 1 काम, स्वाद हो जाएगा डबल

मेथी के पराठे की कड़वाहट दूर करने के लिए अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक्स.

आज क्या बनाऊं: मेथी के पराठे बनते हैं कड़वे? आटा गूंथते वक्त करें ये 1 काम, स्वाद हो जाएगा डबल
कैसे बनाएं परफेक्ट मेथी का पराठा.
Copilot

मेथी को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है. ठंड का मौसम आते ही हर घर में आपको मेथी की सब्जी, मेथी की पूरी, मेथी के पराठे बनते दिखाई देंगे. लेकिन कई बार पराठे बनाते समय सबसे बड़ी दिक्कत यह आती है कि मेथी का कसैलापन या कड़वापन पराठे का पूरा स्वाद बिगाड़ देता है. बड़े तो फिर भी खा लेते हैं, लेकिन घर के बच्चे मेथी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको ऐसी ट्रिक के बारे में बता रहे हैं जिससे आप बिल्कुल परफेक्ट और स्वादिष्ट मेथी का पराठा बना सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं मेथी का स्वादिष्ट पराठा-

  1. मेथी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मेथी की पत्तियों को डंठल से अलग कर लें और उन्हें 2-3 बार साफ पानी से धो लें. 
  2. इसके बाद पत्तों पर थोड़ा सा नमक छिड़ककर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. नमक की वजह से मेथी अपना कड़वा पानी छोड़ देगी. 
  3. फिर 15 मिनट बाद मेथी को हाथों से हल्का सा निचोड़कर पानी निकाल दें और फिर बारीक काटें. इस एक स्टेप से ही आधी कड़वाहट खत्म हो जाती है.
  4. अब आटा लगाते वक्त ​2 चम्मच बेसन, गेहूं के आटे में थोड़ा सा बेसन मिलाने से पराठों का कड़वापन कम होता है और पराठे बेहद खस्ता बनते हैं.
  5. ​आटा गूंथते समय थोड़ी सी दही डाल दें. दही की हल्की खटास मेथी के कड़वेपन को पूरी तरह दबा देती है और पराठे एकदम सॉफ्ट बनते हैं.
  6. ​आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा अजवाइन हाथ से मसलकर डालें. अजवाइन न सिर्फ डाइजेशन के लिए अच्छी होती है, बल्कि मेथी के साथ इसका फ्लेवर बहुत बढ़िया बैठता है. 
  7. इसके अलावा थोड़ी सी हींग, अमचूर पाउडर या नींबू का रस और भुना हुआ जीरा पाउडर ज़रूर मिलाएं. 
  8. ​सब कुछ मिलाने के बाद गुनगुने पानी या हल्के गरम दूध की मदद से आटा गूंथ लें.
  9. आटा न ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही ज्यादा गीला. आटा गूंथने के बाद उस पर हल्का सा तेल या घी लगाकर 15 मिनट के लिए ढककर रख दे. 
  10. इससे आटा अच्छे से सेट हो जाएगा और मेथी मसालों के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाएगी.
  11. अप पराठों को बेल लें और गरम तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
  12. आपके स्वादिष्ट और हेल्दी पराठे बनकर तैयार हैं इन्हें चटनी, दही, या चाय के साथ पेयर करें.

मेथी में कड़वाहट क्यों होती है?

मेथी की पत्तियों में प्राकृतिक रूप से कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हल्का कड़वा स्वाद देते हैं. 

मेथी खाने के फायदे-

मेथी में फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और शरीर को गर्म रखने में मददगार हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: ओडिया स्टाइल दही-बैंगन की इस रेसिपी के आगे फीकी लगेगी साधारण सब्जी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Methi Paratha, Methi Paratha Recipe Hindi, Methi Paratha With Besan, Aaj Kya Banau, Methi Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com