विज्ञापन

सर्दियों में कैसे बनाएं मक्के का सजिया, नोट करें स्वाद और सेहत से भरपूर आसान रेसिपी

अगर आप भी राजस्थानी खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें मक्के का साजिया.

सर्दियों में कैसे बनाएं मक्के का सजिया, नोट करें स्वाद और सेहत से भरपूर आसान रेसिपी
कैसे बनाएं मक्की के आटे का सजिया.
NDTV

सर्दी का मौसम आते ही राजस्थानी थाली का स्वाद भी बदल जाता है. क्योंकि राजस्थान में सर्दी का मतलब सिर्फ रजाई नहीं होता, सर्दी का मतलब होता है गरम-गरम मक्के का सजिया. कहीं इसे सजिया कहते हैं, कहीं साजा, कहीं हजिया, कहीं खीच और कहीं घेरिया. नाम अलग-अलग हैं, लेकिन स्वाद एक ही है. मक्की के आटे से बना ये गाढ़ा-गाढ़ा हलवे जैसे डिश, ऊपर से घी तैरता हुआ, सर्दी में शरीर को अंदर से गरम करने में मददगार है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे सिर्फ 10 मिनट में बनाया जा सकता है. इस रेसिपी को हाल ही में (my.aicookingdiary) नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं मक्के का सजिया- 

सामग्री-

  • मक्की का आटा
  • पानी
  • नमक
  • जीरा
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट 
  • देसी घी
  • हरा धनिया
  • बेकिंग सोडा

विधि-

  1. सबसे पहले एक बड़े भगोने में पानी डालकर उसे गैस पर चढ़ा दीजिए. पानी में नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दीजिए. 
  2. अब पानी को अच्छे से उबलने दीजिए. जब पानी में उबाल आ जाए, तब इसमें एक चुटकी पापड़ खार डाल दीजिए. 
  3. गांव में लोग पापड़ खार ही डालते हैं, इससे सजिया नरम बनता है और जल्दी पचता भी है. अगर पापड़ खार नहीं है, तो एक चुटकी बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं.
  4. पानी को अच्छे से उबलना बहुत जरूरी है, ठंडे पानी में आटा डालने से गांठें पड़ जाएंगी. 
  5. एक हाथ से मक्की का आटा धीरे-धीरे पानी में डालिए और दूसरे हाथ से लकड़ी के चम्मच से लगातार चलाते रहिए.
  6. आटा एक साथ मत डालिए, वरना गांठें पड़ जाएंगी. थोड़ा-थोड़ा डालिए और चलाते रहिए.
  7. 2-3 मिनट में ही सजिया गाढ़ा होने लगेगा. अब गैस को धीमा कर दीजिए और इसे 5-6 मिनट तक पकाइए. 
  8. बीच-बीच में चलाते रहिए, ताकि ये नीचे से लगे नहीं. जब सजिया भगोने के किनारे छोड़ने लगे और उसमें से घी जैसी खुशबू आने लगे, तो समझिए सजिया तैयार है. 
  9. अब एक छोटे पैन में 2 चम्मच देसी घी गरम कीजिए. उसमें थोड़ा जीरा डालकर तड़का लगाइए और इसे सजिया में डाल दीजिए. ऊपर से खूब सारा बारीक कटा हरा धनिया डाल दीजिए.
  10. अब सजिया को पीतल की थाली में निकालिए. ऊपर से एक चम्मच देसी घी और डाल दीजिए. 
  11. राजस्थान में सजिया को घी में तैराकर ही खाया जाता है. इसे कढ़ी, लहसुन की चटनी या फिर गुड़ के साथ भी खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- गुजराती ढोकला भी लगने लगेगा फीका, जब खाएंगे राजस्थान के स्वादिष्ट मक्की के ढोकले, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthani Style Dishes, Makki Aata, Dalia, Winter Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com