विज्ञापन

गुजराती ढोकला भी लगने लगेगा फीका, जब खाएंगे राजस्थान के स्वादिष्ट मक्की के ढोकले, नोट करें रेसिपी

मक्की के आटे से बनते हैं राजस्थान के ये खास ढोकले, स्वाद ऐसा कि बच्चे और बड़े बार-बार करेंगे डिमांड.

गुजराती ढोकला भी लगने लगेगा फीका, जब खाएंगे राजस्थान के स्वादिष्ट मक्की के ढोकले, नोट करें रेसिपी
राजस्थान के फेमस मक्की के ढोकले कैसे बनाएं?
NDTV

ढोकला का नाम आते ही हमारे दिमाग में गुजराती ढोकला आता है. लेकिन क्या आपने कभी राजस्थानी मक्की के ढोकले को ट्राई किया है. अगर नहीं तो एक बार जरूर करें ट्राई. आपको बता दें कि सर्दी का मौसम आते ही राजस्थान के घरों में एक खुशबू फैल जाती है, मक्की के ढोकले की खुशबू. ये वो डिश है, जिसे गांव में आज भी चूल्हे पर बनाया जाता है. मक्की के ढोकले और साथ में दाल, कढ़ी या सिर्फ देसी घी. बस, इससे ज्यादा सर्दी में और क्या चाहिए. ये खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं, बनाने में भी उतने ही आसान हैं और सेहतमंद भी. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

कैसे बनाएं मक्की के ढोकले- (How To Make Makki Ke Dhokle)

सामग्री- 

  • मक्की का आटा
  • प्याज बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया
  • लहसुन की कलियां
  • हरी मिर्च
  • अजवाइन
  • जीरा
  • पापड़ खार
  • चम्मच हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • गुनगुना पानी

पकाने के लिए-

  • मक्की के भुट्टे 
  • बड़ पत्ते

विधि-

  1. सबसे पहले लहसुन और हरी मिर्च को खल-बट्टे में दरदरा कूट लें. मिक्सी में मत पीसिए, कूटने से ही असली स्वाद आता है.
  2. अब एक बड़े परात में मक्की का आटा डालिए. उसमें कुटा हुआ लहसुन-मिर्च, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, अजवाइन, जीरा, पापड़ खार, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
  3. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालकर सख्त आटा गूंथिए. आटा गेहूं के आटे की तरह नरम नहीं होना चाहिए, थोड़ा सख्त ही रखना है.
  4. गूंथने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए. पापड़ खार डालना मत भूलिए, इसी से ढोकले अंदर से नरम बनते हैं और फटते नहीं हैं.
  5. अब आटे की लोई लेकर हथेली पर रखकर उसे गोल-गोल दबाइए. इसे टिक्की की तरह मोटा रखना है, पतला नहीं करना है. 
  6. अब बीच में उंगली से एक छेद कर दीजिए. ये छेद इसलिए किया जाता है, ताकि ढोकला अंदर तक अच्छे से पक जाए.
  7. अब गांव वाला तरीका एक बड़े भगोने में नीचे मक्की के भुट्टे रखिए, उसके ऊपर बड़ के पत्ते बिछा दीजिए. 
  8. अब इन पत्तों पर ढोकले रखिए. ऊपर से थोड़ा पानी डालकर भगोने को ढककर चूल्हे पर रख दीजिए.
  9. इसे धीमी आंच पर 25-30 मिनट तक पकाइए. अगर आपके पास भगोना और पत्ते नहीं हैं, तो टेंशन मत लीजिए. 
  10. आप इसे इडली स्टैंड या किसी भी स्टीमर में भी पका सकते हैं. ढोकला पक गया है या नहीं, ये चेक करने के लिए उसमें एक सींक डालकर देखिए. 
  11. अगर सींक साफ निकले, तो समझिए ढोकला तैयार है. गरम-गरम ढोकले को तोड़कर उस पर खूब सारा देसी घी डालिए. बस, यही इसका असली स्वाद है.
  12. राजस्थान में इसे उड़द की दाल, कढ़ी या फिर लहसुन की चटनी के साथ खाया जाता है.

ये भी पढ़ें- कम समय में झटपट बनाएं राजस्थानी प्याज वाली दही तिखारी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makki Dhokla Recipe, Dhokla Recipe, Dhokla Recipe In Hindi, Dhokla Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com