विज्ञापन

सर्दियों में सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें धनिया-आलू की चटपटी चटनी, हर खाने का बढ़ा देगी स्वाद

अगर आप भी टमाटर, अमरूद की चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें धनिया आलू की चटनी.

सर्दियों में सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें धनिया-आलू की चटपटी चटनी, हर खाने का बढ़ा देगी स्वाद
कैसे बनाएं धनिया आलू की चटनी.
NDTV

सर्दियों में हरा धनिया खूब आता है और उसी के साथ याद आती है बचपन वाली वो धनिया-आलू की चटनी, जिसे दादी सिल-बट्टे पर पीसती थीं. उस चटनी के आगे तो आज की मिक्सी वाली हरी चटनी भी फेल है. अगर आपने भी बचपन में गरम-गरम रोटी के साथ ये चटनी खाई है, तो इसका स्वाद आप कभी नहीं भूल सकते. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं और सामान भी घर में ही मिल जाता है. इसे (@_cookingbaaz) ने अपनी रील में दिखाया है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

क्यों खास है ये चटनी? 

इस चटनी की खासियत है इसका सिल-बट्टे पर पीसना. मिक्सी में पीसने से धनिया का रस मर जाता है और चटनी पानी जैसी हो जाती है. लेकिन सिल पर पीसने से लहसुन, मिर्च और धनिया का असली तेल और खुशबू बाहर आती है. दूसरी खासियत है इसमें उबला आलू. आलू चटनी को गाढ़ा करता है और उसका तीखापन बैलेंस करता है. 

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं धनिया-आलू की चटनी-

सामग्री- 

  • ताजा हरा धनिया
  • छोटे उबले हुए आलू
  • लहसुन 
  • हरी मिर्च
  • नमक स्वादानुसार 

विधि-

  1. सबसे पहले सिल-बट्टे को अच्छे से धो लें. अब सिल पर छिली हुई लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और नमक रखें. 
  2. इन्हें बट्टे से अच्छे से पीस लें. नमक डालने से मिर्च और लहसुन जल्दी पिस जाते हैं और छिटकते नहीं हैं. 
  3. जब ये दरदरा पेस्ट बन जाए, तो इसमें हरा धनिया डालें. धनिया को डंठल समेत डालें, सिर्फ पत्ते मत तोड़ें, डंठल में ही असली खुशबू होती है.
  4. धनिया को भी अच्छे से पीस लें, जब तक वो गाढ़ा हरा पेस्ट न बन जाए. 
  5. उबले हुए आलू का छिलका उतार लें और उन्हें धनिया के पेस्ट के ऊपर रख दें. 
  6. अब बट्टे से आलू को हल्के हाथ से मैश करें. आलू को एकदम बारीक पेस्ट नहीं बनाना है. 
  7. थोड़े-थोड़े टुकड़े रहने दें, तभी खाने में मजा आएगा. आलू और धनिया को अच्छे से मिला लें. 
  8. आपकी चटनी तैयार है. इसे एक छोटी कटोरी में निकाल लें. अगर आपके पास सिल-बट्टा नहीं है, तो आप खल-बट्टे में भी इसे बना सकते हैं.
  9. इस चटनी का असली मजा है गरम रोटी के साथ आता है रील में भी दिखाया गया है कि रोटी में चटनी रखकर रोल बनाकर खाया गया है.

ये भी पढ़ें- बिना दूध के खीर कैसे बनाएं? जानें स्वादिष्ट और सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhaniya Chutney, Aloo Recipe, Winter Chutney Recipe, Chutney Kaise Banaye, Silbatta Chutni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com