ठंड का मौसम आते ही हर भारतीय घर में सरसों के साग की खुशबू फैलने लगती है. सरसों का साग और मक्के की रोटी, ये तो पंजाब का सबसे फेमस खाना है. लेकिन बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि उनका साग बाजार जैसा नहीं बनता. या तो वो पतला रह जाता है, या उसका रंग काला पड़ जाता है. असली राज छिपा है साग के आलन में. आलन ही वो चीज है जो साग को गाढ़ा, क्रीमी और स्वादिष्ट बनाती है. अगर आलन सही से नहीं बना, तो साग कितना भी अच्छा बना लो, मजा नहीं आएगा. तो चलिए जानते हैं सरसों के साग का परफेक्ट आलन बनाने की रेसिपी.
आलन क्या होता है और क्यों है जरूरी?
सबसे पहले ये समझिए कि आलन होता क्या है. आलन मतलब साग को गाढ़ा करने के लिए डाला जाने वाला घोल. बहुत से लोग साग को पतला देखकर उसमें बेसन या आटा सीधे डाल देते हैं, जिससे साग में गांठें पड़ जाती हैं. असल में आलन मक्के के आटे से बनता है. मक्के का आटा साग को गाढ़ा भी करता है और उसका स्वाद भी बढ़ाता है. आलन डालने से साग का रंग हरा ही रहता है और वो खाने में मक्खन जैसा लगता है.
कैसे तैयार करें साग का आलन-
- आलन बनाने के लिए एक कटोरी में 3-4 चम्मच मक्के का आटा लें. उसमें धीरे-धीरे आधा कप ठंडा पानी डालें और चम्मच से लगातार चलाते रहें.
- ध्यान रखें, इसमें एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए. अब घोटे हुए साग को फिर से गैस पर चढ़ाएं.
- जब साग में उबाल आने लगे, तो धीरे-धीरे आलन वाला घोल डालें और साथ-साथ चम्मच से चलाते रहें.
- एक साथ सारा घोल मत डालें, नहीं तो गांठें पड़ जाएंगी. आलन डालने के बाद साग को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं.
- जैसे-जैसे साग पकेगा, वो गाढ़ा होता जाएगा और उसका रंग भी गहरा हरा हो जाएगा.
- जब साग में से घी अलग दिखने लगे, तो समझिए आलन पक गया है.

कैसे बनाएं सरसों का साग- (How To Make Sarson Saag Alan)
सामग्री-
- सरसों का साग
- पालक
- बथुआ
- हरी मिर्च
- अदरक
- लहसुन
- मक्के का आटा
- पानी
- देसी घी
- जीरा
- प्याज बारीक कटा
- टमाटर
- लाल मिर्च
- नमक स्वाद अनुसार
- मक्खन
विधि-
- सबसे पहले सरसों, पालक और बथुआ को अच्छे से धो लें. इसमें मिट्टी बहुत होती है, इसलिए 3-4 बार पानी से धोएं.
- फिर इन्हें मोटा-मोटा काट लें. अब एक बड़े बर्तन या कुकर में साग, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा पानी डालकर उबाल लें.
- कुकर में 3-4 सीटी आने तक पकाएं. साग को ज्यादा पानी में मत उबालें, नहीं तो उसका सारा स्वाद पानी में चला जाएगा.
- साग उबल जाए, तो उसे ठंडा करके मथनी से अच्छी तरह घोट लें.
- इसे मिक्सी में न पीसें. मिक्सी में पीसने से साग बिल्कुल चिकना हो जाता है, जो अच्छा नहीं लगता.
- हाथ की मथनी से घोटा हुआ साग ही असली लगता है.
ये भी पढ़ें- रसिया खीर से लेकर आटे के लड्डू तक, इन पकवानों के बिना अधूरी है छठ की पूजा, झटपट बनाएं ये खास रेसिपीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं