विज्ञापन

5 क‍िलो गाजर इस ट्र‍िक से म‍िनटों में जाएगी घ‍िस, फ‍िर गाजर का हलवा चुटक‍ियों में हो जाएगा तैयार

क्या आपको भी गाजर का हलवा बनाने से पहले गाजर को घिसने में आती है परेशानी इन ट्रिक से मिनटों में करें तैयार.

5 क‍िलो गाजर इस ट्र‍िक से म‍िनटों में जाएगी घ‍िस, फ‍िर गाजर का हलवा चुटक‍ियों में हो जाएगा तैयार
गाजर का हलवा बनाने की आसान ट्रिक.
Canva

गाजर के हलवे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. सर्दी आते ही घर में एक ही आवाज सुनाई देती है वो है गाजर का हलवा. लेकिन गाजर का हलवा सुनते ही घर की औरतों के हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं. क्यों? क्योंकि 5 किलो गाजर घिसना कोई मजाक नहीं है. घंटों बैठकर कद्दूकस से गाजर घिसो, हाथ दुख जाता है, उंगलियां छिल जाती हैं, और हलवा बनने में आधा दिन निकल जाता है. इसीलिए कई लोग बाजार से ही हलवा लाकर खा लेते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप मिनटों में इस गाजर के ढेर को घिस सकते हैं, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको ऐसी ट्रिक के बारे में बता रहे हैं जिससे हलवे के लिए आसानी से और कम समय में गाजर घिस सकते हैं.

गाजर मिनटों में घिसने की ट्रिक- (Tips To Fast Grating Carrots)

ट्रिक 1-

अगर घर में फूड प्रोसेसर है, तो समझिए आपका काम हो गया. गाजर को धोकर छील लीजिए और उसे 2-3 इंच के टुकड़ों में काट लीजिए. अब फूड प्रोसेसर में ग्रेटिंग वाली जाली लगाकर सारी गाजर डाल दीजिए. बस 5 मिनट में आपकी 5 किलो गाजर एकदम बारीक घिसकर तैयार हो जाएगी. न हाथ दुखेगा, न टाइम लगेगा.  

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रिक 2- 

फूड प्रोसेसर नहीं है, तो टेंशन मत लीजिए. मिक्सी से भी काम हो जाएगा. मिक्सी के बड़े वाले जार में गाजर के छोटे-छोटे टुकड़े डालिए. इसको लगातार मत चलाइए, रुक-रुककर 2-3 बार पल्स पर चलाइए. ध्यान रखिए, मिक्सी में गाजर का पेस्ट नहीं बनाना है, बस उसे दरदरा घिसना है. 

ट्रिक 3- 

अगर आपके घर में सर्दी में बार-बार हलवा बनता है, तो आप इलेक्ट्रिक ग्रेटर ले लीजिए. ये तो सालों-साल काम आएगा.

गाजर घिसने से पहले ये 3 काम जरूर करें- 

  • गाजर को भिगो दें- गाजर को घिसने से पहले आधा घंटा ठंडे पानी में भिगो दीजिए. इससे गाजर कड़क हो जाती है और जल्दी घिसती है. 
  • ऊपर का हिस्सा काट दें- गाजर के ऊपर वाला हरा हिस्सा कड़वा होता है. उसे काटकर अलग कर दीजिए. 
  • गाजर को सूखा लें- गाजर को घिसने से पहले किसी कपड़े से पोंछ लीजिए. गीली गाजर हाथ से फिसलती है. 

ये भी पढ़ें- गुजराती ढोकला भी लगने लगेगा फीका, जब खाएंगे राजस्थान के स्वादिष्ट मक्की के ढोकले, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gajar Halwa, Carrot Peeling Hack, Gajar Halwa Kaise Banate Hain, Carrots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com