विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर ठहरने के लिए 99 रुपये में मिलेंगे एसी स्लीपर पॉड्स, Wi-Fi से लेकर चार्जिंग तक होगी सुविधा

दक्षिण रेलवे केरल के अलुवा और एर्नाकुलम जंक्शन स्टेशनों पर एसी एग्जीक्यूटिव लाउंज विकसित करने की योजना तैयार हो रही है, जहां यात्रियों को प्रति घंटे के आधार पर स्लीपिंग पॉड्स उपलब्ध कराए जाएंगे.

रेलवे स्टेशनों पर ठहरने के लिए 99 रुपये में मिलेंगे एसी स्लीपर पॉड्स, Wi-Fi से लेकर चार्जिंग तक होगी सुविधा
AC sleeper pods at railway station
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • रेलवे स्टेशनों पर 99 रुपये में मिलेंगे एसी स्लीपर पॉड्स.
  • स्लीपर पॉड्स में वाई-फाई से लेकर चार्जिंग तक सुविधा होगी.
  • केरल के दो स्टेशनों पर इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू.

रेलवे स्टेशन पर लंबे समय तक रूकने या देर रात यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर जल्द ही ठहरने की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए स्टेशनों पर स्लीपर एसी पॉड्स बनाए जाएंगे. दक्षिण रेलवे केरल के अलुवा और एर्नाकुलम जंक्शन स्टेशनों पर एसी एग्जीक्यूटिव लाउंज विकसित करने की योजना तैयार हो रही है, जहां यात्रियों को प्रति घंटे के आधार पर स्लीपिंग पॉड्स उपलब्ध कराए जाएंगे. शुरुआती किराया 99 रुपये प्रति घंटा रहने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को रूकने के लिए पूरे दिन का होटल कमरा बुक नहीं करनी होगी.

क्या होगी एसी स्लीपर पॉड्स में सुविधा

प्रस्तावित स्लीपिंग पॉड्स में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. प्रत्येक पॉड में रिक्लाइनिंग बेड, एसी सुविधा, प्राइवेसी डोर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, रीडिंग लाइट और हाई-स्पीड वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी. ये सुविधाएं विशेष रूप से उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं जिन्हें कनेक्टिंग ट्रेनों के बीच लंबा इंतजार करना पड़ता है.

केरल के दो स्टेशनों पर प्रक्रिया शुरू

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण रेलवे ने अलुवा में प्रस्तावित एग्जीक्यूटिव लाउंज के लिए टेंडर शुरू की गई है. यह सुविधा केएसआरटीसी बस स्टैंड के सामने रेलवे की भूमि पर करीब 10000 वर्ग फुट क्षेत्र में दो मंजिला इमारत के रूप में बनाई जाएगी. इसके लिए रेलवे भूमि उपलब्ध कराएगा और चयनित टेंडर लेने वालों को इसका निर्माण करना होगा, जिसे 10 वर्ष के लीज पर संचालित किया जाएगा.

वहीं, एर्नाकुलम जंक्शन पर यह लाउंज मुख्य प्लेटफॉर्म के उत्तरी छोर पर मौजूद एसी वेटिंग रूम के ऊपर बनाया जाएगा. तिरुवनंतपुरम रेल मंडल में अपनी तरह की यह पहली स्लीपिंग पॉड सुविधा होगी.

एर्नाकुलम जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर पहले से ही 160 वर्ग फुट का एसी वेटिंग रूम मौजूद है, जिसका शुल्क 30 रुपये प्रति घंटा है, जबकि नया लाउंज अधिक निजी और आरामदायक विकल्प के रूप में काम करेगा.

यह भी पढ़ें | ट्रेन में RAC सुविधा होगी खत्म, टीटीई भी नहीं बांट पाएंगे सीट, 2016 से ही खाली सीट पर होती है करंट बुकिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Facilities, Indian Railway, AC Waiting Room, Railway Station Luggage Storage, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com