India vs New Zealand LIVE Score, 1st Test Day 1: वेलिंगटन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने चार तेज़ गेंदबाज़ों को उतारने का फैसला किया है, जिससे मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं मिली है। तेज़ गेंदबाज़ों के तौर पर जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना गया है, जबकि वाशिंगटन सुंदर टीम में इकलौते ऑलराउंडर हैं. देवदत्त पडिक्कल को भी टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें साई सुदर्शन की जगह मौका मिला है. वहीं, न्यूज़ीलैंड ने बेसिन रिज़र्व में होने वाले इस मुकाबले के लिए जैकब डफी को वापस टीम में शामिल किया है. WTC स्टैंडिंग में चौथे नंबर पर मौजूद भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखने के लिए इस सीरीज़ में जीत हासिल करना ज़रूरी है. दूसरी ओर, टॉम लैथम की कप्तानी वाली न्यूज़ीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है और वे अपनी घरेलू ज़मीन पर भी अपनी लय बनाए रखना चाहेंगे.
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 1: तीसरी ही गेंद पर विकेट
मैच की तीसरी गेंद पर विकेट, बुमराह ने कमाल कर दिया. टॉम लैथम को गेंद को लीव करने का एक खराब फैसला रहा. टॉम लैथम ने एक गेंद को जाने दिया. लैथम सेच को लगा कि गेंद बाहर निकल जाएगी, लेकिन ऐसा हआ नहीं.
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 1: शुरू हुआ एक्शन
टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे क्रीज़ पर हैं। टॉम लैथम स्ट्राइक पर हैं. जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 1: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 1: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. चार तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है. मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है, और वाशिंगटन सुंदर एकमात्र स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे हैं.
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 1: थोड़ी देर में टॉस
थोड़ी ही देर में टॉस होने वाला है. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज जीती. उसके बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाया. शुभमन गिल एंड कंपनी की नजर अब टेस्ट सीरीज अपने नाम करने पर होगी.
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 1: सिराज को मिलेगा मौका?
भारत के तेज़ गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज को शामिल करने के सवाल को टाल दिया और कहा कि अंतिम फैसला कप्तान शुभमन गिल का होगा. सिराज भारत की पहली पंक्ति के तेज गेंदबाज है. ऐसे में मोर्कल का यह बयान चौंकाता जरूर है.
इसके अलावा सवाल स्पिनर को लेकर भी है. क्या जडेजा को मौका मिलेगा या फिर ब्लैक कैप्स के टॉप ऑर्डर में मौजूद चार लेफ्टी बल्लेबाज होने के कारण वाशिंगटन सुंदर जगह बनाएंगे.
मैनेजमेंट को एक फैसला और लेना है. नितीश कुमार रेड्डी या उनकी जगह अंशुल कंबोज?
थोड़ी देर में हमें इन सवालों का जवाब मिला जाएगा. हालांकि, क्रिकइन्फो के अनुसार, ऐसा लगता है कि गिल ने सिराज को बाहर रखने का फैसला किया है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज मैच शुरू होने से पहले अपने रन-अप की तैयारी करते दिखे.
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 1: 6 साल बाद भारत खेलेगा टेस्ट
भारत छह साल में न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट खेल रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 टेस्ट मैचों में से मेजबान टीम ने छह जीते हैं, जिसमें दो साल पहले भारत में मिली 3-0 की क्लीन स्वीप भी शामिल है. क्या गिल की टीम इसका बदला ले पाएगी? सभी लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 1: स्वागत है आपका
वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की हमारी लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. वेलिंगटन तेज़ हवाओं के लिए मशहूर है. हालांकि, आज मौसम साफ रहने वाला है और पूरे दिन धूप खिली रह सकती है.