विज्ञापन

तबाही मचाने आ रहा तूफान अकवान, दिल्ली-यूपी में ठंड और कोहरा, बंगाल-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान धीरे-धीरे विकराल रूप धरता जा रहा है. आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस दौरान 100-110 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही तेज बारिश होने की आशंका है.

तबाही मचाने आ रहा तूफान अकवान, दिल्ली-यूपी में ठंड और कोहरा, बंगाल-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश
चक्रवात अकवान तबाही मचाने को तैयार.
  • दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है और सुबह-शाम तेज सिहरन महसूस होने लगी है
  • चक्रवात अकवान बंगाल की खाड़ी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है और 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा
  • आईएमडी ने 19 नवंबर से बंगाल और ओडिशा समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

दिल्ली समेत देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. आधा नवंबर बीत चुका है, इसके साथ ही धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ने लगी है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम सिहरन महसूस होने लगी है. बिना गर्म कपड़ों से घर से निकलना मुश्किल होने लगा है. उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल भी कुछ ऐसा ही है. सुबह और शाम को घना कोहरा कई जगहों पर देखा जा रहा है. इस बीच चक्रवात अकवान ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. दक्षिण बंगाल की खाड़ी से चक्रवात अकवान पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है.20 नवंबर की दोपहर के आसपास तूफान के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है. आईएमडी ने 19 नवंबर को देशभर के 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • आंध्र प्रदेश
  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • पुडुचेरी
  • केरल
  • तेलंगाना
  • पश्चिम बंगाल
  •  झारखंड
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  • असम
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • मणिपुर
  • मिजोरम और त्रिपुरा
Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक

दिल्ली-एनसीआर का मौसम तेजी से बदल रहा है पहाड़ों पर चल रही ठंडी हवा ने मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़ा दी है. पिछले कई दिनों से दिल्ली के मौसम में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. आने वाले दिनों में पारा और  भी गिरेगा. हालांकि दिल्ली में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं.मौसम आज भी साफ रहेगा.हालांकि सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है. 20 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा. 21 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है और ठंड रह सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

तबाही मचाने को तैयार चक्रवात अकवान

दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि तेज हवाओं की वजह से प्रदूषण की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है. एक्यूआई पहले के मुकाबले घट रहा है और यह 300 से नीचे पहुंच गया है. दिल्ली का AQI गुरुवार को सुबह 6 बजे से 282 बना हुआ है. लेकिन चक्रवात अकवान तबाहू मचाने को तैयार है. तूफान अकवान के 20 नवंबर 2026 की दोपहर तक नरसपुर और पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है. इस दौरान 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो कि 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

चक्रवात अकवान से बंगाल में हाई अलर्ट

चक्रवात अकवान के विकराल रूप धरने की वजह से मौसम विभाग ने बंगाल के कई जिलों के लिए 19 से 21 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दरअसल चक्रवाती तूफान ‘अकवान' ने अपना रास्ता बदल लिया है. इसके आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका जताई जा रही है. इसके प्रभाव से बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.

Latest and Breaking News on NDTV

ओडिशा में चक्रवात अकवान का रेड अलर्ट

चक्रवाती तूफान 'अकवान' को लेकर ओडिशा में रेड अलर्ट जारी है. आईएमडी के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को इसके प्रभाव से ओडिशा के दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्रों के साथ ही तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. चक्रवात से निपटने की तैयारी तेजी से चल रही है. 74 रेस्क्यू टीम तैनात की गई हैं. वहीं दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में  भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट' जारी किया गया है.

ये वीडियो भी देखें-


ये भी पढ़ें-चक्रवात 'अकवान' का असर, रेलवे ने बदला ट्रेनों का टाइम, लैंडफॉल के दौरान आवाजाही पर रहेगी खास नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Weather, Cold Alert, Cyclone Akwan, Aaj Ka Mausam Kaisa Raheaga, Today Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com