- स्टीम्ड वेजिटेबल को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- ज्वार में टेनिन नाम का एक तत्व मौजूद होता है.
- शुगर फ्री राइस पुडिंग एक टेस्टी डिश है.
Quick and Healthy Meals For Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे केवल लाइफस्टाइल और खान-पान से कंट्रोल किया जा सकता है. देशभर में डायबिटीज (Diabetes Friendly Recipes) की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. इसका एक कारण हमारी खराब दिनचर्या और खान-पान है. भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के चलते हम अनहेल्दी चीजें खाने के आदि होते जा रहे हैं, जो न केवल हमारी सेहत पर असर डाल रही हैं बल्कि, कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं. असल में डायबिटीज में बहुत सी चीजें खाने की मनाही होती है लेकिन, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आप कुछ टेस्टी खा नहीं सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो डायबिटीज फ्रेंडली हैं, जिन्हें आप बिना किसी चिंता के खा सकते हैं.
स्वाद और सेहत से भरपूर हैं ये रेसिपीजः (Diabetic-Friendly Recipes)
1. दही वाली भिंडी-
दही वाली भिंडी एक टेस्टी रेसिपी है. जिसे डायबिटीज के मरीज लंच और डिनर में खा सकते हैं. दही वाली भिंडी में डाइट्री फाइबर की अधिकता होती है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिसके चलते ये खाने में जितनी स्वादिष्ट है उतनी ही डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

दही वाली भिंडी एक टेस्टी रेसिपी है. जिसे डायबिटीज के मरीज लंच और डिनर में खा सकते हैं.
2. स्टीम्ड वेजिटेबल-
स्टीम्ड वेजिटेबल को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज नहीं है तो भी आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर कई स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं. स्टीम्ड वेजिटेबल बनाने के लिए हरी सब्जियों को स्टीम करके पका लें, उसके ऊपर काला नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, और नींबू का रस डालकर खा सकते हैं. पूरी रेसिपी यहां देखें.
3. ज्वार रोटी-
ज्वार एक अनाज है जिसके आटे से बनी रोटी डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं. ज्वार में टेनिन नाम का एक तत्व मौजूद है जो ऐसे एंजाइम्स के प्रोडक्शन पर लगाम लगाता है जो हमारे शरीर में मौजूद स्टार्च को सोख लेते हैं. इसके अलावा ये शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को मेंटेन रखने में भी मदद कर सकती है. ज्वार से बनी रोटी को आप लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. शुगर फ्री राइस पुडिंग-
शुगर फ्री राइस पुडिंग एक टेस्टी डिश है. अगर आपको मीठा खाना पसंद है लेकिन, सिर्फ इसलिए नहीं खाते क्योंकि आप डायबिटिक हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, आप शुगर फ्री राइस पुडिंग को अपना डेजर्ट बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए लेमनग्रास, दालचीनी, फ्रेश जायफल, लेमन जेस्ट पाइनएप्पल और अदरक जैसी चीजों की आवश्यकता होती है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Omicron Symptoms: What We Know About the New Coronavirus Variant | क्या, कितना खतरनाक है ओमिक्रोन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Chicken Vegetable Soup: प्रोटीन रिच डिनर की है तलाश तो ट्राई करें विंटर स्पेशल चिकन वेजिटेबल सूप
Harmful Food For Lung: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ, तो भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का सेवन
How To Treat Dandruff: डैंड्रफ से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
Coconut Oil For Cooking: कोकोनट ऑयल से बने खाने का सेवन करने के अद्भुत फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं