आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी बहुत आम हो गई है. हर दूसरे घर में कोई न कोई इस परेशानी से जूझ रहा है. लोग गोलियां तो खाते ही हैं, लेकिन साथ में कोई न कोई घरेलू नुस्खा भी तलाशते रहते हैं. ऐसा ही एक नुस्खा है रसोई में मिलने वाला मीठा नीम, जिसे हम सब 'करी पत्ता' कहते हैं.
बहुत से लोग कहते हैं कि सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से शुगर लेवल एकदम कंट्रोल में रहता है. पर क्या ये बात सच है या सिर्फ सुनी-सुनाई बातें हैं? चलिए आज बहुत ही आसान भाषा में इसे समझते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
करी पत्ता और शुगर का क्या कनेक्शन है?
करी पत्ते में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन के सही इस्तेमाल में मदद करते हैं. इतना ही नहीं, जब आपका पाचन अच्छा रहता है, तो शरीर में खाना सही तरीके से पचता है और अचानक से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता. शुगर के मरीजों के लिए वजन संभालना भी बहुत जरूरी होता है, बता दें, करी पत्ता वजन कम करने में भी थोड़ी मदद करता है.
रोजाना करी पत्ता चबाने से शुगर कम हो सकती है?
अब आते हैं असली सवाल पर. अगर आप रोज सुबह उठकर 8 से 10 ताजा करी पत्ता चबाकर खाते हैं और ऊपर से एक गिलास गुनगुना पानी पी लेते हैं, तो इससे शरीर को फायदा जरूर मिलता है. कई रिसर्च में भी ये देखा गया है कि करी पत्ते में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स खून में ग्लूकोज के फैलाव को धीमा कर देते हैं. इससे खाना खाने के बाद जो एकदम से शुगर बढ़ती है, उसमें थोड़ी राहत मिलती है.
करी पत्ता खाने का सही तरीका:
- 8 से 10 ताजा पत्ते लें, उन्हें पानी से अच्छे से धोएं और चबा-चबाकर खा लें.
- अगर चबाना पसंद न हो, तो 10 से 12 पत्तों को एक गिलास पानी में उबाल लें. जब पानी आधा रह जाए तो उसे छानकर चाय की तरह पी लें.
- पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें और आधा चम्मच रोज पानी के साथ लें.
इसे भी पढ़ें: Heal With Food: दालचीनी का पानी शुगर वालों को दे सकते हैं? जानें बनाने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं